मोदी नगर को याद है ललित मोदी का गुस्सा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) राजधानी से 45-50 मिनट में आप अपनी कार मोदी नगर पहुंच सकते हैं। एक जमाने में तो ये बेहद शानदार औद्योगिक शहर था उत्तर प्रदेश का। पर बाद में अनेक कारणों के चलते इसका पतन चालू हुआ। फिर भी यहां पर कुछेक फैक्ट्रियां तो मोदी ग्रुप की अब भी चल रही हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट कालेज भी खुल गए।
नाता मोदीनगर से
इसी मोदी नगर से नाता है ललित मोदी का। आप जानते हैं कि ललित मोदी पहले आईपीएल के चेयरमेन होते थे। आजकल वे विवादों में हैं। ललित मोदी के पिता कृष्ण कुमार मोदी पुत्र हैं सेठ गुजरमल मोदी के। [पहली बार सामने आये ललित मोदी किया सुषमा स्वराज के बारे में बड़ा खुलासा]
किस्से ललित मोदी के
ललित मोदी के किस्से यहां पर कई लोग सुनाते हैं। वे इस शहर के संस्थापक राय बहादुर गुजरमल मोदी के पोते हैं। मोदीनगर के वरिष्ठ पत्रकार संजीव वर्मा ने बताया कि ललित मोदी अब तो कम ही मोदी नगर में आता हैं। अब तो वे दिल्ली के महारानी बाग में रहते हैं।
पर बीत-बीच में मोदी नगर आना नहीं भूलते। कहते हैं कि उन्होंने अपने दादा के सामने एक बार मोदीनगर में यहां के थाना प्रभारी को किसी छोटी सी बात पर चांटा रसीद कर दिया था। उसके बारे में कहा जाता है कि वह बहुत जल्दी आपा खो देता है। हालांकि उनका परिवार तो काफी विनम्र है, पर पैसे की गर्मी उनके सिर पर चढ़कर बोलती है।
पिता का कारोबार
ललित मोदी का छोटा भाई समीर मोदी पिता के साथ ग्रुप की विभिन्न कंपनियों को देखता है। बहन चारू भी पिता के कारोबार से जुड़ी है। पर ललित का परिवार से कोई बहुत ताल्लुक नहीं रहा। वह मस्त किस्म का इंसान है। उसको लेकर परिवार परेशान भी रहा है। उन्होंने अपने परिवार की मर्जी की परवाह किए बगैर जब शादी की तो उनका परिवार से संबंध लगभग खत्म सा हो गया।
उसके पिता का सिगरेट, पेस्टिसाइट्स, लेदर वगैरह का बड़ा कारोबार है। कृष्ण कुमार मोदी फिक्की के भी प्रमुख रहे। मोदीनगर के लोग बताते हैं कि ललित मोदी को उसके दादा और दादी बहुत चाहते थे। वे जब तक रहे तब तक ललित मोदी नगर में आता-जाता रहता था। वह मोदी मंदिर में जाता था।
मोदी खानदान की इमेज
हालांकि मोदीनगर वाले अब मोदी परिवार का तो दिल से सम्मान करते हैं, पर उन्हें अफसोस हैकि ललित के कारण मोदी खानदान की इमेज पर बट्टा लग गया।













Click it and Unblock the Notifications