Lalit Modi Health: IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को दो हफ्ते में 2 बार हुआ कोरोना, 24/7 ऑक्सीजन पर

Lalit Modi News: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को कोरोना संक्रमण और निमोनिया के अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

Lalit Modi Health Update

Lalit Modi Health Update: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि पिछले दो हफ्ते में उन्हें दो बार कोरोना वायरस हुआ है। फिलहाल ललिट मोदी अस्पताल में भर्ती हैं और 24/7 ऑक्सीजन पर हैं। सोशल मीडिया पर ललित मोदी ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इंस्टाग्राम पर दो डॉक्टरों के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ललित मोदी ने बताया कि तीन हफ्ते से डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। ललित मोदी ने बताया कि उन्हें इन्फ्लूएंजा और गहरे निमोनिया के साथ-साथ कोरोना है। वह सिर्फ ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

ललित मोदी बोले-अभी मुझे ठीक होने में वक्त लगेगा

ललित मोदी बोले-अभी मुझे ठीक होने में वक्त लगेगा

ललित मोदी को उन्हें एक प्लेन के सामने दो डॉक्टरों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा, ''ये दोनों मेरे डॉक्टर हैं। इन दोनों ने 3 हफ्तों से मेरा इलाज किया है और उसे गंभीरता से लिया है। मुझे 24/7 ऑक्सीजन पर रखा गया है। एक डॉक्टर मेक्सिको सिटी में स्थित है जबकि दूसरा लंदन से था, जो उसके साथ वापस लंदन जाने के लिए मैक्सिको सिटी गया था। मुझे अभी भी ठीक होने में वक्त लगेगा।"

ललित मोदी लगातार दे रहे हैं अपडेट

ललित मोदी लगातार दे रहे हैं अपडेट

ललित मोदी सोशल मीडिया पर लगातार अपना हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। पिछले पोस्ट में ललित मोदी ने अपनी अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में उन्होंने अपने लंग्स टेस्ट के रिजल्ट भी शेयर किए थे। उन्होंने अपने फैंस को यह भी बताया कि वे एयर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचे और सेवाओं के लिए विस्टा जेट को धन्यवाद भी दिया।

सुष्मिता सेन के भाई ने जल्दी रिकवर होने की दुआ की

सुष्मिता सेन के भाई ने जल्दी रिकवर होने की दुआ की

इस बीच ललित मोदी को अलग-अलग फील्ड के सेलेब्स उन्हें कमेंट सेक्शन में जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी उनके जल्दी से ठीक होने की कामना की है। कुछ महीने पहले, ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी कथित प्रेमिका बताया था और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद से कथित कपल को एक साथ नहीं देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+