HC में हो रही थी सुनवाई, जूही चावला को देख शख्स गाने लगा 'लाल लाल होठों पर गोरी' गाना
नई दिल्ली, 2 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने कुछ दिनों पहले दिल्ली हाईकोर्ट में भारत में 5जी को लागू करने के खिलाफ एक याचिका डाली थी। इस याचिका पर बुधवार को ऑनलाइन सुनवाई हुई। कोर्ट ने जूही की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। सुनवाई को तीन बार बाधित करना पड़ा। ये बाधा किसी टेक्निकल प्रॉब्लम से नहीं बल्कि किसी और कारण के चलते हुआ। जी हां सुनवाई में जैसे ही जूही चावला शामिल हुईं किसी ने 'घूंघट की आड़ से दिलबर का...' गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि ये 1993 में आई जूही की ही फिल्म हम हैं राही प्यार के का लोकप्रिय गाना है।

जज साहब ने तुरंत कहा.. 'कृपया इसको म्यूट करिए'
सुनवाई के दौरान जैसे ही शख्स ने 'घूंघट की आड़ से दिलबर का...' गाना गुनगुनाया न्यायमूर्ति जे आर मिधा ने कहा, "कृपया इसे म्यूट करें"। वहीं जूही चावला की ओर से पेश वकील दीपक खोसला ने कहा, "मुझे आशा है कि इसे किसी प्रतिवादी द्वारा हटाया नहीं जाएगा।"

सुनवाई के दौरान फिर एक शख्स ने गाया लाल लाल होठों पर गोरी...
इस बाधा के बाद सुनवाई फिर शुरू हुई। लेकिन इस बार एक अन्य प्रतिभागी ने 'लाल लाल होठों पे गोरी किसका नाम है... गाना शुरू कर दिया। आवाज कोर्ट रूम में गूंजी। हालांकि इसे सुनवाई से हटा दिया गया। आपको बता दें कि लाल लाल होठों पर गोरी किसका नाम है गाना भी जूही चावला की फिल्म हम हैं राही प्यार के का ही है। ये गाना अपने समय में काफी प्रसिद्ध था।

फिर किसी ने गाया बन्नो की आएगी बारात.., जज ने नोटिस भेजने का दिया आदेश
सुनवाई में गाने के चलते रुकावट का सिलसिला यहीं नहीं रुका। आगे किसी प्रतिभागी ने 'मेरी बन्नो की आएगी बारात...' गाना गा दिया। जैसे ही कोर्ट रूम में गाने की आवाज गूंजी, जज को गुस्सा आ गया। इसके बाद जज ने व्यक्ति की पहचान कर अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया। अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आईटी विभाग को उस व्यक्ति की पहचान करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी देने को भी कहा।












Click it and Unblock the Notifications