मेरी उम्‍मीद अभी बाकी है, भाजपा और शिवसेना मिलकर बनाएगी सरकार: आडवाणी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन की वकालत की और कहा कि यह गठबंधन कभी टूटना नहीं चाहिए था। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चल रही मतगणना में भाजपा बहुमत से पीछे है।

LK Advani hopes for tie between BJP, Shiv Sena

इन नतीजों को देखते हुए आडवाणी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मुझे उम्मीद है कि भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएगी। उनका यह बयान हालांकि भाजपा के उनके कुछ सहयोगियों के गले नहीं उतर रहा है।

आडवाणी ने कहा कि यह दुख की बात है कि 25 साल पुराना गठबंधन महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले टूट गया। लेकिन आडवाणी ने महाराष्ट्र में भाजपा के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना खारिज कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+