गांधीनगर से ही चुनाव में उतरेंगे आडवाणी

Lal Krishan Advani to contest from Gandhi Nagar seat
नई दिल्ली| भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट का फैसला कर लिया है। उन्‍होने घोषणा की है कि वह गांधी नगर से ही चुनाव लड़ेंगे। आडवाणी ने कहा कि मैंने अपने फैसले से पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह को अवगत करवा दिया है। अपनी पसंद की सीट भोपाल की जगह गांधीनगर से चुनाव लड़ने के लिए कहे जाने के बाद नाराजगी की उड़ी खबरों को विराम देते हुए आडवाणी ने कहा कि गांधीनगर से चुनाव लड़ने का फैसला मेरा है।

पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के समझाने के बाद आडवाणी ने कहा कि वे गांधीनगर से चुनाव लड़ने पर सहमत हो गए हैं। उन्हें भोपाल और गुजरात की सीट में से किसी एक का चुनाव करने का विकल्प दिया गया था।

मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार घोषित होने के बाद पार्टी ने आडवाणी को राज्‍यसभा भेजने का मन बना लिया था लेकिन आडवाणी ने इससे इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+