लखीमपुर खीरी विवाद: दिल्ली-यूपी-गाजीपुर बॉर्डर बंद, पुलिस ने कहा- वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद दिल्ली-यूपी-गाजीपुर बॉर्डर बंद कर दिया गया है तो वहीं दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर नई एडवाइजरी जारी की, उसमे सराय काले खां से गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने को कहा है। NH-24 और NH-9 बंद पर इस वक्त कड़ी सुरक्षा है।

आपको बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कानून व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू किया हुआ है तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर एस रंधावा के लखीमपुर खीरी जाने की सूचना के बाद दोनों को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करने की परमिशन नहीं दी गई है।
लखनऊ में भी भारी बवाल
तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ में भी भारी बवाल देखने को मिल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोका गया है तो वो धरने पर बैठ गए हैं, उनके समर्थक योगी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव के घर के बाहर गौतमपल्ली थाने की जीप में आग लगाई गई। अखिलेश यादव का आरोप है कि पुलिस ने खुद अपनी गाड़ी में आग लगाई। हंगामे के बाद सपा के कई कार्यकर्ता अरेस्ट किए गए हैं। तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी करके क्षेत्र के लोगों के अपील है कि वे घरों में रहें और किसी के बहकावे में न आएं।सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें, दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।
क्या है मामला?
दरअसल लखीमपुर खीरी में रविवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई है। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में अभी तक 8 किसानों की मौत की खबर है, जिसके बाद वहां हंगामा बरपा हुआ है तो वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष के कई नेताओं को वहां जाने से रोका गया गया, जिसकी वजह से कई नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications