लखीमपुर खीरी: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलेगा 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, मांगा समय
लखीमपुर: राहुल के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलेगा 7 सदस्यीय दल
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस ने आखिरकार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद की है। तो वहीं, लखीमपुर हिंसा मामले में कांग्रेस पूरी तरह से प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। राष्ट्रपति मिलने के लिए समय मांगा गया है।

Recommended Video
कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रपति से मिलकर लखीमपुर खीरी कांड से जुड़े तथ्यों को उनके सामने रखना चाहता है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और मिलने का समय मांगा है। बता दें, सात सदस्यीय इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद ए.के एंटोनी, सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद अधीर रंजन चौधरी, जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल और गुलाम नबी आजाद राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे।
आशीष मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को जीप से किसानों को कुचलने के मामले में आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग पिछले कुछ दिनों से लगातार की जा रही थी। विपक्षी नेता और किसान इस गिरफ्तारी को लेकर यूपी सरकार पर लगातार दबाव बना रहे थे। जिसके बाद आशीष मिश्रा पुलिस के सामने 09 अक्टूबर को पेश हुए थे। 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद हमने पाया कि आशीष मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे, विवेचना में कई बातें बताना नहीं चाहते। इसलिए हम उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं, उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications