सिंघू बॉर्डर पर मृत मिले लखबीर के परिवार का दावा, कोई बहला फुसलाकर उसे ले गया था आंदोलन में

नई दिल्ली, अक्टूबर 16। राजधानी दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या के बाद से दहशत का माहौल है। शुक्रवार को लखबीर सिंह का शव सिंघू बॉर्डर पर उस जगह बर्बर हालत में मिला था, जहां किसानों ने डेरा डाला हुआ है। लखबीर की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक निहंग को गिरफ्तार किया है। वहीं इस बीच लखबीर के परिवार ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। परिवार का कहना है कि लखबीर को कोई बहला फुसलाकर और लालच देकर सिंघू बॉर्डर ले गया था। साथ ही परिवार ने बताया है कि लखबीर नशे का भी आदी था। परिवार के लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द न्याय दिए जाने और दोषियों को सजा देने की मांग की है।

Recommended Video

    Singhu Border Murder Case: शख्स की बर्बर हत्या पर क्या बोले मृतक के परिजन ? | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest

    लखबीर के परिवार में पत्नी के अलावा हैं तीन बेटियां

    न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए लखबीर सिंह के ससुर बलदेव ने बताया है कि उनका दामाद कैसे सिंघू सीमा तक पहुंचा और उसे कौन वहां ले गया था, वो इस बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी बेटी का उनके पास फोन आया कि लखबीर सिंघू बॉर्डर पर मृत पाया गया है। लखबीर के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां, जो अब अपने पिता और परिवार के मुखिया के बिना कैसे रहेंगी? हम लखबीर को जल्द ही न्याय दिए जाने की मांग करते हैं।

    वो 50 रुपए लेकर दिल्ली गया था- लखबीर की बहन

    लखबीर की बहन राज कौर का कहना है कि उसके भाई का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं था, वो निर्दोष था, उसने मुझसे 50 रुपए लिए थे और कहा था कि वो 1 हफ्ते के लिए कुछ काम से दिल्ली जा रहा है, जिसे खत्म करके जल्द ही लौट आएगा, लेकिन वो लौटा नहीं। लखबीर की हत्या के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए उनकी बहन ने कहा कि हमें इस बारे में अभी कुछ नहीं पता कि आखिर उसे इस तरह क्यों मारा गया और क्यों फांसी दी गई।

    आपको बता दें कि 35 वर्षीय लखबीर सिंह पंजाब के तरनतारन जिले में चीमा खुर्द गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। शुक्रवार को जब लखबीर का शव सिंघू बॉर्डर पर मिला तो किसानों के धरनास्थल पर सनसनी मच गई। लखबीर के शरीर पर कई चोट के निशान देखे गए। साथ ही उसका बांया हाथ भी काट दिया गया। शुक्रवार तड़के लखबीर का शव धरनास्थल पर बैरिकेडिंग से लटका हुआ मिला। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक निहंग को गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+