Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शुरू हुई दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, अब डायरेक्ट होगा मयूर विहार -1 से साउथ दिल्ली का सफर

नई दिल्ली। दिल्ली के लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट 1 के लिए दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन सुविधा सोमवार को शुरु हो चुकी है। राजधानी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। सोमवार को ही शाम 4 बजे से ये आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। मेट्रो की इस नई लाइन से आम लोगों को साउथ दिल्ली पहुंचने में अधिक सुविधा हो जाएगी। अब उन्हें मयूरविहार से साउथ दिल्ली जाने के लिए मेट्रो बदलने की जरूरत नहीं होगी।

Lajpat Nagar Mayur Vihar Pocket 1 Metro pink line flagged off by Hardeep Singh and Manish Sisodia

इस रूट पर विनोबापुरू, आश्रम औक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन अंडर ग्राउंड है जबकि बाकि सब जमीन से ऊपर हैं। इस नई मेट्रो लाइन के जरिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां बस अड्डा भी सीधे मेट्रो से कनेक्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही फेज 3 नेटवर्क की अब तक की सबसे लंबी (136.7 किमी) मेट्रो लाइन ऑपरेश्नल हो जाएगी। फिर भी इस फेज में 51 किलोमीटर का हिस्सा खुलना अब भी बाकी है। ये 2019 में खुलेगा।

51 किलोमीटर के इस बचे हुए भाग में मयूर विहार पॉकेट 1 से त्रिलोकपुरी/संजय झील (1.50 किमी), नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (6.675 किमी), दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा (9.60 किमी), द्वारका से नजफगढ़ (4.295 किमी) और नोएडा से ग्रेटर नोएडा (29.70 किमी) के रूट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- आज अगर मेट्रो में करना है सफर तो जरा पढ़ लें ये खबर, वरना होगी दिक्कत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+