पाकिस्तानः लाहौर के अनारकली बाजार में बम ब्लास्ट, तीन की हुई मौत
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर के अनारकली बाजाप में एक बम विस्फोट हो गया, जिसमें अभी तक तीन लोगों की मौत की पृष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अभी तक सूचना मिली है कि बाजार में एक खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोट सामग्री रखी हुई थी, जिसपर धमाका हुआ। धमाके के चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को लाहौर के व्यस्ततम इलाका अनारकली बाजार में यह विस्फोट हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई मोटरसाइकिलों और दुकानें आग की लपटों में जलती दिख रही हैं। जबकि नागरिक डर के मारे सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पास की इमारतों के शीशे टूट गए।
Recommended Video
लाहौर डीसी के आदेश पर घायलों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रेस्क्यू 1122 के अधिकारी भी घायलों की मदद कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। लाहौर पुलिस के प्रवक्ता राणा आरिफ ने घायलों और मृतकों की संख्या की पुष्टि की












Click it and Unblock the Notifications