'लगान' फेम एक्टर राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन
हैदराबाद। फिल्म 'लगान 'से सबके दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता राजेश विवेक की फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दिल का दौरा पड़ने से गुरूवार को तीन बजे निधन हो गया है। उनकी उम्र 66 साल थी।
खबर है कि राजेश विवेक हैदराबाद में किसी साउथ की फिल्म में काम कर रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में जोर का दर्द हुआ और वो सेट पर ही गिर गये। राजेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वो दुनिया को अलविदा कह चुके थे।
'लगान' फेम एक्टर राजेश विवेक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मालूम हो कि चरित्र अभिनेता के रूप में राजेश ने एक अनुपम मिसाल बनायी थी। श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। यूपी के जौनपुर से एम ए करने वाले राजेश ने आमिर खान की ब्लाकब्लास्टर मूवी 'लगान' में 'गुरन' का रोल अदा किया था, जो एक एस्ट्रोलॉजर था. अपने इस किरदार से वो जन-जन में लोकप्रिय हो गये थे। इसके अलावा उन्होंने कई प्रादेशिक फिल्मों, 30 से ज्यादा हिंदी फिल्मों और टीवी सीरयल्स में काम किया है।
30 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम
अपने यादगार अभिनय से किरदारों को लोकप्रिय करने वाले राजेश विवेक हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications