शर्मसार दिल्ली: अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला को पीटा, कराई नग्न परेड, 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली। महिला आयोग की टीम को दिल्ली में अवैध शराब के ठिकानें पर छापेमारी के लिए ले जाने वाली महिला की भीड़ ने बुरी तरह से रॉड से पिटाई कर दी है। बुधवार रात को जब 33 वर्षीय महिला प्रवीन दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को लेकर आउटर दिल्ली में शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची तो उसके बाद से ही वह लोगों के निशाने पर थी। गुरुवार को लोगों ने महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार प्रवीन लंबे समय से नरेला के जेजे क्लस्टर इलाके में अवैध तरीके से शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही हैं, बुधवार की रात वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति सिंह मालीवाल और उनकी टीम के साथ रेड करने के लिए गई थीं। प्रवीन फाइट द फीयर अभियान चलाती हैं। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि महिला से नग्न परेड भी कराया गया है। इस मामले में अभी तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

women

नग्न परेड से पुलिस का इनकार

प्रवीन नरेला के पॉकेट 11 में रहती हैं, यह घर आशा और राकेश का है, जिनके घर पर 350 शराब की बोतलें जमा हैं। प्रवीन महिला आयोग की टीम को लेकर यहां पहुंची थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आशा और राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रोहिनी के डीसीपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रवीन की आशा और अन्य महिलाओं ने मिलकर पिटाई की है, उसका मेडिकल कराया गया है, जिसके बाद तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि महिला की नग्न परेड से पुलिस ने इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जब प्रवीन की पिटाई की गई तो उनके कपड़े फट गए थे।

केजरीवाल नेे एलजी से की अपील

वहीं इस पूरी घटना के बारे में स्वाति मालीवाल का कहना है कि गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रवीन जब अपने घर से निकलीं तो उन्होंने भीड़ ने घेर लिया, जिसमे आशा और राकेश भी शामिल थे, जिसके बाद प्रवीन की लोहे की रॉड से पिटाई की गई, उसके कपड़े फाड़ दिए गए, नग्न करके सड़क पर परेड कराई गई। वहीं इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना है, देश की राजधानी में यह सब हो रहा है। मैं माननीय एलडी से अपील करता हूं कि वह तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें, साथ ही स्थानीय पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करे जोकि लोगों को सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है।

स्वाती मालीवाल से कराएंगे नग्न परेड

वहीं इस पूरी घटना के बार में प्रवीन जोकि एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है का कहना है कि हमारी कॉलोनी में खुले में शराब बिकती है, लेकिन कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने मुझे सजा दी, उन लोगों ने कहा कि वह स्वाति मालीवाल के घर भी जाएंगे और उसे भी नंगा करके परेड कराएंगे। इससे पहले भी आशा के खिलाफ अप्रैल माह में प्रवीन ने मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद आशा को गिरफ्तार कर लिया गया था। नवंबर माह में भी एक सोशल वर्कर ने आशा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+