सगी बेटी ने किया शर्मसार करने वाला काम, CCTV से खुला राज

चेन्नई। क्या कोई सगी बेटी, वो भी एक डॉक्टर अपने बीमार पिता की जान लेने की कोशिश कर सकती है? वो भी महज किसी लालच के लिए...यकीन तो नहीं होता लेकिन चेन्नई की यह घटना वाकई शर्मसार करने वाली है।

crime

चेन्नई पुलिस ने एक महिला डॉक्टर पर अपने 82 वर्षीय हृदय रोगी पिता को जाने से मारने की कोशिश का केस दर्ज किया है। महिला के पिता आईसीयू में थे और जीवन रक्षक दवाओं के सहारे जीवित थे।

महिला और परिवार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

महिला ने एक पेपर पर अपने पिता के अंगूठे का निशान लेने के बाद नाक से दवाई लेने वाली उनकी नली को हटा दिया। यह मामला किसी को पता नहीं चल पाता, लेकिन सीसीटीवी कैमरे ने राज खोल दिया।

घटना सितंबर 2015 की है और इसके दो महीने बाद ही महिला के पिता की मौत हो गई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने हाल ही में महिला और उसके परिवार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

पेपर पर लिया पिता के अंगूठे का निशान

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक 5 सितंबर 2015 को डॉ. जयासुधा नाम की यह महिला अपने दो बेटों के साथ आदित्य हॉस्पिटल में भर्ती अपने बीमार पिता से मिलने आई। यह हॉस्पिटल महिला के भाई का ही है।

कमरे से नर्स को बाहर भेजने के बाद महिला के एक बेटे ने अपनी शर्ट से एक पेपर निकाला और अपने दादा के अंगूठे पर स्याही लगाकर उस पेपर पर अंगूठे का निशान ले लिया। इसके बाद महिला ने स्प्रिट के जरिए अपने पिता के अंगूठे से स्याही का निशान हटा दिया ताकि किसी को पता ना चले।

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे जानकर शायद आपकी भी रूह कांप जाए। महिला ने अपने पिता की नाक से उनको दी जाने वाली जीवन रक्षक दवाओं की नली को हटा दिया, जिसके बाद अस्पताल के फर्श पर पिता के शरीर से खून बहने लगा।

जैसे ही डॉक्टर और नर्स कमरे में आए, महिला ने उनसे कुछ कहा और अपने बेटों के साथ बाहर भाग गई। हॉस्पिटल का स्टाफ भी उनके पीछे दौड़ा, लेकिन महिला निकल भागी। यह सबकुछ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

महिला के भाई ने इसी साल फरवरी में अपनी बहन, उसके पति और दोनों बेटों पर अपने पिता की हत्या की कोशिश की शिकायत तमिलनाडू राज्य मेडिकल काउंसिल से की। उसने मांग की है कि इन चारों का मेडिकल लाइसेंस रद्द किया जाए। महिला के परिवार का खुद का भी हॉस्पिटल है।

महिला के भाई ने सीसीटीवी फुटेज और पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर की कॉपी भी मेडिकल काउंसिल को भेजी है। पुलिस ने पहले इस मामले में परिवार के खिलाफ अवैध कब्जा, वसूली और धमकी देने का केस दर्ज किया था लेकिन अब हत्या की कोशिश की धारा लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+