ड्यूटी से 20 दिन बाद घर लौटी महिला डॉक्टर का सोसायटी ने किया भव्य स्वागत, PM मोदी ने ट्वीट किया वीडियो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। इस मुश्किल दौर में डॉक्टर, नर्से और पुलिसकर्मी लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला डॉक्टर कोरोना वायरस के मरीज का इलाज करके हॉस्पिटल से 20 दिन बाद अपने घर लौटी हैं। घर लौटने पर उनके परिवार और सोसायटी ने ऐसा स्वागत किया जिसे देखकर वे रो पड़ीं। पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर किया है।

लोगों ने बरसाए फूल तो निकल पड़े आंसू
शुक्रवार को पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, इस तरह के पल दिल को खुशियों से भर देते हैं। यह भारत की आत्मा है। हम साहसपूर्वक COVID-19 से लड़ेंगे। हमें फ्रंटलाइन पर काम करने वालों पर गर्व है। दरअसल इस वीडियो में दिख रही महिला एक डॉक्टर है। वह एक अस्पताल के आईसीयू डिपार्टमेंट में करती हैं, जहां ‘कोविड 19′ के मरीजों का इलाज होता है। जब वो 20 दिन बाद घर लौटी तो सोसाइटी के लोगों व परिवारवालों ने उनका ऐसे स्वागत किया कि वे भावुक हो गईं।

लोगों ने बरसाए फूल तो निकल पड़े आंसू
महिला सोसाइटी के गेट पर पहुंची है, तो लोगों का प्यार देखकर रोने लगती है। बच्चे हाथ में पोस्टर लेकर खड़े हैं। कुछ के हाथों थालियां बजा रहे हैं, तो कुछ तालियां। कुछ सोसाइटी वाले महिला पर फूलों की वर्षा करते हैं। फिर उन्हें गले लगाकर भीतर ले जाते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसर के ‘तेरी मिट्टी में घुल जावा' गाना बज रहा है, जो इस पल को और भी भावुक कर रहा है।
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

2 करोड़ से अधिक लोग इसे देख चुके हैं
इस वीडियो को सरकार के MyGov Corona Hub नाम के फेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया है। जिसे अबतक लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि पिछले महीने पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, नर्से, स्वास्थ्य कर्मी के सामाने में लोगों को ताली बजाकर सम्मान देने की अपील की थी।

Click it and Unblock the Notifications