VIDEO: चीन से तनाव के बीच भारतीय टैंक्स ने सिंधु नदी को किया पार, दुश्मन पर हमले का अभ्यास

पिछले चार साल से लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। पिछली घटनाओं से सबक लेकर भारतीय सेना ने वहां पर खुद को मजबूत किया। साथ ही लद्दाख में लगातार हाईटेक हथियार तैनात किए जा रहे। अब भारतीय सेना वहां पर कई तरह की ड्रिल कर रही, जिससे ड्रैगन की नींद उड़ी है।

भारतीय सेना ने नई हथियार प्रणालियों में धनुष- मेड इन इंडिया होवित्जर, एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स वाहन आदि हाईटेक उपकरणों को तैनात कर दिया है। इस बीच शनिवार को भारतीय सेना के टैंक और लड़ाकू वाहन दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए पूर्वी लद्दाख सेक्टर में सिंधु नदी को पार करने का अभ्यास करते नजर आए।

Ladakh video

वहीं हाल ही में भारत में निर्मित धनुष होवित्जर को भारतीय सेना में तैनात किया गया था। ये पहले से मौजूद बोफोर्स हॉवित्जर का हाईटेक वर्जन है। इसे लद्दाख में तैनात कर दिया गया है, ताकि वक्त आने पर दुश्मन देश को कड़ा जवाब मिल सके।

मामले में भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के कैप्टन वी मिश्रा ने बताया कि मेड इन इंडिया होवित्जर को जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में तैयार किया गया है। पिछले साल से ही ये यहां पर तैनात है। ये समुद्र तल से 4000 मीटर ऊपर और 48 किमी तक के लक्ष्य को आराम से तबाह कर सकती है। इसमें छह प्रकार के गोला-बारूद लगते हैं। इसमें फर्स्ट राउंड में ही तीन फायर कर सकते हैं।

सिंधु नदी को पार कर किया हमले का अभ्यास
वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना के टैंक और लड़ाकू वाहन पूर्वी लद्दाख सेक्टर में सिंधु नदी के पास तैनात हैं। उन्होंने नदी को पार कर सैन्य अभ्यास किया, ताकि वक्त पड़ने पर दुश्मन को जवाब दिया जा सके। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।

Recommended Video

    VIDEO: चीन से तनाव के बीच भारतीय टैंक्स ने सिंधु नदी को किया पार, दुश्मन पर हमले का अभ्यास

    एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल भी तैनात
    कुछ वक्त पहले भारतीय सेना में एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल को तैनात किया गया था। ये भी लद्दाख में भारतीय जवानों के साथ मौजूद हैं। लद्दाख जैसे कठिन इलाकों में भी ये वाहन करीब 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। ये 50 किलोग्राम तक के IED ब्लॉस्ट को भी बिना नुकसान सह सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+