लद्दाख में दुश्मन की खैर नहीं, कुछ ही दिनों में इजरायल से भारत आ जाएंगे हाईटेक हेरॉन ड्रोन
नई

पहले से ज्यादा हाईटेक
न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि जल्द ही भारत 4 उन्नत किस्स के हेरॉन ड्रोन प्राप्त करने जा रहा है, जो इजरायल से मिलेंगे। इसके बाद इनकी तैनाती लद्दाख में LAC के पास के इलाकों में की जाएगी। ये नए ड्रोन पुराने वाले हेरॉन ड्रोन की तुलना में ज्यादा हाईटेक हैं। साथ ही उनकी एंटी जैमिंग क्षमता भी काफी बेहतर है। पिछले साल मोदी सरकार ने रक्षा बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां दी थीं, जिसके तहत 500 करोड़ रुपये तक के हथियार, उपकरण आदि बिना देरी खरीदे जा सकते हैं। ये डील उसी अधिकार के तहत हुई है।

सेना को मिलेंगे छोटे ड्रोन
सूत्रों के मुताबिक छोटे या मिनी ड्रोन अमेरिका से भी आ रहे हैं, जो बटालियन स्तर पर जमीनी सैनिकों को दिए जाएंगे। इसका संचालन आसानी से हाथ से किया जा सकता है। लद्दाख में कई दुर्गम इलाके हैं, ऐसे में वहां बिना किसी हलचल के जवान इन ड्रोन्स को भेजकर लाइव इमेज प्राप्त कर सकते हैं। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक ये दोनों ही ड्रोन लद्दाख में चीन की चाल से निपटने में बेहद कारगर सिद्ध होंगे।

जल्द आएंगी हैमर मिसाइलें
आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले भारतीय नौसेना ने 2 प्रीडेटर ड्रोन अमेरिका से लीज पर लिए थे। इन ड्रोन के साथ एक चालक दल भी आया था, जो भारतीय जवानों को इसकी ट्रेनिंग दे रहा है। इस सौदे में साफ किया गया था कि ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय नौसेना अपने हिसाब से करेगी। साथ ही बिना मर्जी के उसका डेटा किसी के साथ शेयर नहीं होगा। जिस पर अमेरिका ने भी हामी भर दी थी। इसके अलावा जल्द ही एयरफोर्स को हैमर मिसाइलें भी मिलेंगी, जो हवा से जमीन पर 70 किलोमीटर तक आसानी से मार कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications