लॉकडाउन में फंसे मजदूरों का दर्द, 'अमीरों को करोड़ों खर्च कर विदेश से लाई सरकार, गरीबों से ले रही किराया'
नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी करवाई जा रही है। इसके लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं, जिसमें यात्रियों से सामान्य किराए से भी 50 रुपये ज्यादा वसूला जा रहा है। सरकार के इस फैसले से मजदूर नाराज हैं। जिसका अब विरोध शुरू हो गया है। केंद्र सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वो अमीरों को विदेशों से फ्री में लेकर आई, जबकि गरीबों को घर जाने के लिए किराया देना पड़ रहा है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी केंद्र सरकार से श्रमिक ट्रेन को फ्री करने की मांग की है।

इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने से लॉकडाउन में फंसे लोगों को एक ओर जहां राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर वो किराया वसूली से नाराज हैं। तेलंगाना से झारखंड लौटे एक श्रमिक ने कहा कि ऐसा लग रहा सरकार मजूदरों के साथ मजाक कर रही है। लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो गया था। हमारे पास खाने के पैसे नहीं थे, जिस वजह से हम घर आना चाहते थे। ऐसे में सरकार हमसे ट्रेन का किराया ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास पैसा होते ही तो हम घर क्यों आते।
वहीं एक दूसरे मजदूर ने कहा कि जब विदेशों से लोगों को लाने की बारी थी तो सरकार ने अमीर लोगों के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत करते हैं, इसके बावजूद सरकार हमें घर भेजने के लिए पैसा ले रही है। मामले में गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव विश्वास मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मजदूरों को घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन हम किसी को फ्री टिकट नहीं दे रहे हैं। टिकट देने का काम रेलवे कर रहा है। जिसे घर जाना है वो अपना किराया वहन करेगा। इस दौरान खाने-पानी की व्यवस्था सरकार करेगी।
कई मुख्यमंत्रियों ने किया विरोध
श्रमिक ट्रेन में किराया वसूली पर कई मुख्यमंत्रियों ने आपत्ति जताई है। शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि केंद्र सरकार मजूदरों से किराया लेकर उनके साथ अन्याय कर रही है। वहीं सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि प्रवासी मजदूर कई दिनों के बाद अब अपने घरों को लौट सकते हैं। मौजूदा वक्त में उनकी वित्तीय स्थिति खराब हो गई है, इसलिए रेलवे को मानवीय आधार पर उनसे किराया नहीं लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राज्य और केंद्र सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा है। उन्होंने मजदूरों को फ्री यात्रा सुविधा देने की मांग की है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications