'मेरा कोई चांस है क्या?', BJP की इस खूबसूरत नेता से हीरो ने की थी घटिया डिमांड, फिर सिखाया ऐसा सबक
Kushboo Sundar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली खुशबू सुंदर ने हाल ही एक इवेंट में शूटिंग के दौरान हुई छेड़छाड़ को लेकर खुलास किया है। खुशबू सुंदर ने इस इवेंट में बताया कि कैसे एक एक्टर ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की और उन्हें 'चांस' दोगी जैसे शब्द कहकर अप्रोच किया।
खुशबू सुंदर ने यह भी बताया कि जब उनको अपने साथ काम करने वाले हीरो ने कॉम्प्रोमाइज करने को कहा थो उन्होंने उसको ऐसा सबक सिखाया, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। गोवा में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान खुशबू सुंदर ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर के बारे में कई बातों का खुलासा किया।

जब हीरो ने खुशबू सुंदर से कहा- 'मेरा कोई चांस है क्या'
खुशबू सुंदर ने कहा, ''मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। उस वक्त हीरो और मैं क्रू से थोड़ी दूर पर एक सीन शूट कर रहे थे। इसी दौरान हीरो ने मुझे अचानक कहा कि क्या साइकिल पर मेरा कोई चांस है? क्या मुझे चांस दोगी''
खुशबू सुंदर ने आगे कहा, ''जैसे ही मैंने ये बात सुनी, मुझे बहुत तेज गुस्सा आया। उसी वक्त मैंने गुस्से में हीरो को सीधा जवाब देते हुए कहा कि मेरी चप्पल का साइज 41 है, तो इससे यहीं पर मार खाएंगे या पूरी यूनिट के सामने खाना पसंद करेंगे। उसके बाद उस एक्टर ने कभी भी मेरे साथ ऐसी घटिया बात करने की हिम्मत नहीं की। उसकी दोबारा कभी हिम्मत नहीं हुई कि वह मुझसे कुछ कह सके।''
खुशबू सुंदर ने महिला सुरक्षा को लेकर भी की बात
इस दौरान खुशबू सुंदर ने महिला सुरक्षा को लेकर भी खुलकर बात की। खुशबू सुंदर ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, हर जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक महिला को ऑटोरिक्शा, लोकल ट्रेन यहां तक की फ्लाइट में भी ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन मैं महिलाओं को यही कहना चाहती हूं कि जब कभी भी उन्हें ऐसा महसूस हो, कि उनके साथ कोई गलत कर रहा है या फिर गलत तरीके से पेश आ रहा है तो उन्हें उसी वक्त अपनी आवाज उठानी चाहिए।''
खुशबू सुंदर का 8 साल की उम्र में पिता ने किया था यौन उत्पीड़न
मलयालम फिल्म उद्योग में '#MeToo' आरोपों के बीच खुशबू सुंदर ने 29 अगस्त 2024 को आठ साल की उम्र में अपने पिता द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में बात की थी। इससे पहले 2023 में भी खुशबू सुंदर ने इस बात का खुलासा किया था। खुशबू सुंदर ने कहा था कि उनके पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था, जब वो 8 साल की थीं। खुशबू ने बताया था कि उनके पिता उनकी मां को भी मारा-पीटा करते थे।
खुशबू सुंदर ने कहा था, "मेरे साथ जो हुआ, वह मेरे करियर को बनाने के लिए कोई समझौता नहीं था। मुझे उस व्यक्ति (पिता) के हाथों दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिसे मुझे गिरने पर संभालना चाहिए था। मेरे पिता ने जो मेरे साथ किया, उसके बारे में मुझे पहले ही बोलना चाहिए था।''
खुशबू सुंदर ने कहा कि शर्मिंदा होने और पीड़ित पर आरोप लगाए जाने का डर पीड़ित महिला को तोड़ देता है। खुशबू सुंदर ने कहा, "पीड़ित आपके या मेरे लिए अजनबी हो सकता है, लेकिन उसे हमारे समर्थन, सुनने के लिए भावनात्मक समर्थन की जरूरत होती है। जब यह सवाल किया जाता है कि उसने पहले क्यों नहीं बताया, तो हमें उसकी परिस्थितियों पर विचार करने की आवश्यकता है - हर किसी को बोलने का विशेषाधिकार नहीं है। एक महिला और एक मां के रूप में, इस तरह की हिंसा से मिले घाव न केवल शरीर में बल्कि आत्मा में भी गहरे घाव करते हैं। क्रूरता के ये कृत्य हमारे विश्वास, हमारे प्यार और हमारी ताकत की नींव को हिला देते हैं। हर मां के पीछे, पालन-पोषण और सुरक्षा की इच्छा होती है, और जब वह पवित्रता टूट जाती है, तो इसका असर हम सभी पर पड़ता है।''












Click it and Unblock the Notifications