हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर खौफनाक हादसा: बाइक से टकराई बस में लगी भीषण आग, 20 की मौत, कई झुलसे

Andhra Pradesh Kurnool Bus Tragedy: आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में शुक्रवार (24 अक्टूबर) तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला दिया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। हादसा इतना भयावह था कि चंद मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। अब तक 20 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

यह हादसा तड़के करीब 3:30 बजे हुआ, जब कावेरी ट्रैवल्स की एक बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। बस में लगभग 44 यात्री सवार थे। रास्ते में बस ने कर्नूल शहर की बाहरी सीमा के पास NH-44 पर एक बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, "बाइक बस के नीचे फंस गया और उसने फ्यूल टैंक को टक्कर मार दी, जिससे जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में आग पूरी बस में फैल गई।"

Andhra Pradesh Kurnool Bus Tragedy

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया, वहीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आंखों-देखे गवाहों के मुताबिक उन्होंने बस से मदद की चीखें सुनीं, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गई।

हादसे के समय बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक आग लगने के बाद कुछ यात्री जाग गए और खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने में सफल रहे, लेकिन कई लोग लपटों में फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

पूरी बस जलकर खाक, सड़क पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस का ढांचा तक पहचानना मुश्किल हो गया। आग लगने के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत कर्नूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे और सुरक्षा मानकों में क्या चूक हुई।

मुख्यमंत्री नायडू और जगनमोहन रेड्डी ने जताया दुख

हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "कर्नूल जिले के चिन्णाटेकुर गांव के पास हुई इस दर्दनाक बस दुर्घटना की खबर से मैं बेहद दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके प्रति मेरी संवेदना है। सरकार पीड़ितों और घायलों को हर संभव सहायता देगी।"

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "यह घटना बेहद दिल दहला देने वाली है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि घायलों और प्रभावित परिवारों को तुरंत चिकित्सा और आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं भयावह तस्वीरें

घटना के कुछ ही देर बाद बस में लगी आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गए, जिन्हें देखकर लोगों में दहशत और दुख का माहौल है। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि लंबी दूरी की निजी बसों में सुरक्षा इंतजाम आखिर कितने पुख्ता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+