बर्तनों में सिक्का लेकर नामांकन भरने पहुंचा निर्दलीय उम्मीदवार, गिनने में जुटे अधिकारी

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कुप्पालजी देवदास नाम के एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अलग तरीके से नामांकन भर कर चर्चा में आ गए हैं। चेन्नई दक्षिण संसदीय सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन के दौरान इलेक्शन सिक्योरिटी डिपोजिट के भुगतान के लिए सिक्का लेकर पहुंचे हुए थे। उनका फोटो भी सामने आया है।

Kuppalji Devadoss an independent candidate paying his election security deposit in coins Chennai

फोटो में आप देख सकते हैं कि कुप्पालजी देवदास कड़ाही के अलावा और भी कई बर्तनों में पांच-दस और एक-दो रुपए के सिक्के लेकर पहुंचे हुए थे। कुप्पालजी की सिक्कों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कुप्पालजी देवदास ने यह नहीं बताया कि नामांकन भरने के लिए यह नायाब तरीका क्यों अपनाया।

सात चरणों में होंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान पहले ही हो चुका है। इसमें प्रथम चरण के चुनाव में 91 लोकसभा सीटों और दूसरे चरण के चुनाव में 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में 115 सीटों, चौथे चरण में 71, पांचवें चरण में 51, छठे चरण में 59 और सातवें चरण में 59 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं तमिलनाडु की 39 सीटों के लिए दूसरे चरण में वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले लालू की पार्टी को बड़ा झटका, RJD की प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+