Kuno cheetah News: जून के तीसरे हफ्ते तक 7 और चीतों को जंगल में छोड़ा जाएगा, तैयारी पूरी
Kuno National Park cheetah News: जून के तीसरे हफ्ते तक सात और चीतों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले सात चीते पहले से ही खुले जंगल में घूम रहे हैं।

Seven cheetahs Kuno National Park: देशभर में नामीबियाई और साउथ अफ्रीकी चीतों के लिए मशहूर हुए मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर सामने आई है। जून के तीसरे हफ्ते तक सात और चीतों को जंगल में छोड़ा जाएगा। जिसकी जानकारी कूनो के एक अधिकारी ने साझा की है।
एक तरफ जहां हाल ही में श्योपुरा के कूनो में जन्मे चार शावकों में से तीन की मौत हो गई थी। वहीं अब दो मादाओं सहित सात और चीतों को जून के तीसरे सप्ताह तक जंगल में छोड़ दिया जाएगा। चीता प्रोजेक्ट की प्रगति की निगरानी के लिए गठित हाई लेवल कमेटी अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी है।
महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास परियोजना के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से कूनो में आठ चीतों को छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था।
हालांकि कूनों से लगातार बुरी खबर भी सामने आती रही है। मार्च और अप्रैल में तीन चीतों की मौत हो गई थी। दो महीने में तीन वयस्क चीते और नामीबिया की मादा चीता ज्वाला के चार शावकों में से तीन की मौत हो गई है। बचे हुए 17 वयस्क चीतों में से सात को पहले ही जंगल में छोड़ दिया गया है।
चीतों की हाई लेवल कमेटी के मुताबिक जून के तीसरे हफ्ते तक कूनो नेशनल पार्क में सात और चीतों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सात चीतों को पहले ही खुले में छोड़े दिया था। वहीं दो दिन पहले ही साउथ अफ्रीकी मादा चीता
निर्वा को जंगल में छोड़ा था।
पैनल के अध्यक्ष और ग्लोबल टाइगर फोरम के महासचिव राजेश गोपाल ने बताया कि परियोजना पटरी पर है और चिंता का कोई कारण नहीं है। हमने जून के तीसरे सप्ताह तक दो मादा चीतों सहित सात और चीतों को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि 10 चीतों में से अभी भी तीन को बाड़े में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications