Kuno National Park: कूनो में फिर गूंजी किलकारी, 'निर्वा' चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थिति कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता 'निर्वा' ने चार ने शावकों को जन्म दिया है। चीते के नए शावकों को मिलाकर अब कूनो में कुल चीतों की संख्या 24 हो गई है। भारत में चीतों को फिर से बसाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत वन्य जीव अभ्यारण्य में जीतों की संख्या वृद्धि वन विभाग की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Recommended Video

    Kuno National Park: कूनो में फिर गूंजी किलकारी, 'निर्वा' चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म

    चंबल संभाग के अधीन आने वाले श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है। इसमें 12 शावक शामिल हैं। नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी के लेटेस्ट आंकड़ों और भारत सरकार द्वारा जारी रिलीज के अनुसार 29 जुलाई 2023 तक भारत में कुल चीता की संख्या 3682 थी। इसमें अनुमान लगाया गया था कि इनकी संख्या 3167 से लेकर 3925 तक हो सकती है। यह आंकड़े भारत के 18 राज्यों में पाए गए चीता को लेकर था।

    अफ्रीका से लाई गई थी निर्वा
    मादा चीता निर्वा ने कूनों में दो दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों को मिलाकर कूनों में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें शावकों की कुल संख्या 12 है। निर्वा नाम की मादा चीता को 2022 में दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, मई 2023 में इसे पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था। निर्वा द्वारा शावकों के जन्म दिए जाने के बाद से देश के "चीता प्रोजेक्ट" को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    क्या है चीता प्रोजेक्ट?
    चीता प्रोजेक्ट को भारत में वर्ष 2022 में लागू किया गया था। प्रोजेक्ट के तहत के जंगलों में अफ्रीका से चीता लाए गए थे। नामीबीयिा से 8 चीता एमपी के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या में वृद्धि और उनके संरक्षण का बढ़ावा देना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+