Kunal Kamra: पैरोडी सॉन्ग पर टी-सीरीज ने भेजा कॉपीराइट नोटिस, जानें कुणाल कामरा ने क्या दिया जवाब

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। महाराष्ट्र पुलिस ने कुणाल कामरा को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता सुनाने के मामले में दो नोटिस जारी कर चुकी है। पुलिस ने कुणाल कामरा को पूछताछ के लिए 31 मार्च तक हाजिर होने के लिए कहा है।

इस बीच, कुणाल कामरा ने एक नया पैरोडी सॉन्ग वीडियोज अपने X हैंडल पर जारी किया था। यह सॉन्ग मिस्टर इंडिया फिल्म के मशहूर गाने 'हवा हवाई' का पैरोडी वर्जन है। मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने पर पैराडी करने की वजह से कुणाल मुश्किलों में आ गए है। दरअसल, कुणाल को टी-सीरीज ने कॉपीराइट नोटिस भेजा है।

Kunal Kamra Controversy

ये भी पढ़ें: Kunal Kamra: 'सैलरी चुराने ये है आई, इसे कहते हैं निर्मला ताई', कुणाल कामरा का सामने आया नया सॉन्ग

टी-सीरीज से कॉपीराइट नोटिस मिलने की जानकारी खुद कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर दी है। बता दें कि कुणाल कामरा ने हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए नया वीडियो सॉन्ग जारी किया था। इस गाने के बोल कुछ इस तरह हैं,

इन सड़कों को बर्बाद करने, ब्रिज गिराने ये है आई, इसे कहते हैं तानाशाही, सैलरी चुराने ये है आई, इसे कहते हैं निर्मला ताई।

कुणाल कामरा ने अपने इस सॉन्ग के माध्य से खस्ताहाल सड़कों, ट्रैफिक की समस्या और पुलों के ढहने को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया था। उनका कहना था कि सरकार की नीतियों से आम लोगों को परेशानी हो रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट्स को फायदा मिल रहा है।

कॉपीराइट उल्लंघन का मिला नोटिस

अब इस सॉन्ग पर कुणाल कामरा को टी-सीरीज ने कॉपीराइट नोटिस भेजा है। इस बारे में कुणाल कामरा ने बताया कि उनके स्टैंड-अप स्पेशल 'नया भारत' को यूट्यूब से कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर विजिबिलिटी और मोनेटाइज को ब्लॉक कर दिया गया है। अब उनके वीडियो से कोई कमाई नहीं होगी।

स्वतंत्रता पर बताया हमला

कुणाल कामरा ने टी-सीरीज के फैसले को मनमाना बताते हुए पैरोडी जैसी कलात्मक स्वतंत्रता पर हमला बताया। टी-सीरीज को जवाब देते हुए कुणाल कामरा ने लिखा,

हैलो टी-सीरीज, कठपुतली बनना बंद करो। पैरोडी और व्यंग्य कानूनी रूप से फेयर यूज के अंतर्गत आते हैं। मैंने गाने के ओरिजिनल लिरिक्स या इंस्ट्रुमेंटल का इस्तेमाल नहीं किया है। अगर तुम इस वीडियो को हटाते हो तो हर कवर सॉन्ग और डांस वीडियो को भी हटाना पड़ेगा। क्रिएटर्स कृपया इसे नोट करें।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल कामरा को लेकर विवाद उस वक्त गरमाया था, जब उन्होंने अपने एक हालिया वीडियो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियार को लेकर कटाक्ष किया था। अपने वीडियो में कामरा ने शिंदे को 'गद्दार' बताया था, जिसे सुनकर शिवसैनिक नाराज हो गए और खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब मे तोड़फोड़ कर दी थी।

तोड़फोड़ का वीडियो कुणाल कामरा ने किया था शेयर

शिवसैनिकों द्वारा तोड़फोड़ का वीडियो कुणाल कामरा ने शेयर किया था। साथ ही, कहा था कि वे अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और न ही डरकर छिपेंगे। उनका कहना है कि यह विवाद खत्म होने का इंतजार करने की बजाय वे खुलकर अपनी बात रखेंगे औऱ पुलिस जांच में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें: PM के जोक पर चुप्पी शिंदे पर बवाल क्यों? विपक्ष ने उठाए बीजेपी पर सवाल, एक बार फिर किया गया कुणाल कामरा को समन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+