Kunal Kamra Controversy: 'मॉर्फ्ड विडियो से SC की अवमानना तक'..कामरा का रहा है विवादों से पुराना नाता!
Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक बयान ने महाराष्ट्र समेट पूरे देश की सियासत में हलचल ला दी है। उनके महाराष्ट्र की राजनीति में टूट और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है जब कुणाल की किसी टिप्पणी ने बड़े विवाद को जन्म दिया हो इससे पहले कुणाल अपनी कॉमेडी में पॉलिटिकल ट्विस्ट के कारण चर्चा में रहे।

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा के वो 5 बड़े विवाद
इंडिगो एरलाइंस विवाद 2020
साल 2020 में कुणाल कामरा (Kunal Kamra) को इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस ने कुछ समय के लिए बैन कर दिया था। दरअसल, कामरा पर आरोप था कि उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को परेशान किया था।
वह फ्लाइट के अंदर अर्नब से उनके शो से जुड़े सवाल कर रहे थे जिसका वीडियो भी कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
बच्चे का 'मॉर्फ्ड' वीडियो विवाद
मई 2020 में भी कामरा फिर से एक विवाद में घिर गए थे। उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए गाना गाते हुए सात साल के एक लड़के का एडिटिड वीडियो शेयर किया था। क्लिप में बच्चा 'हे जन्मभूमि भारत' गाना गा रहा था, हालांकि कामरा ने उसे 'महंगाई डायन खाए जात है' गाने से बदल दिया था।
लड़के के पिता गणेश पोल के हस्तक्षेप करने के बाद कामरा ने जवाब दिया था कि वह बच्चे का मजाक नहीं उड़ा रहे थे। इस मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने एक्स और दिल्ली पुलिस से ट्वीट को हटाने के लिए कहा। बाद में कुणाल कामरा ने अपना पोस्ट हटा दिया था।
Kunal Kamra Controversy: सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की मामला
नवंबर 2020 में कुणाल कामरा ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर न्यायपालिका के खिलाफ व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की थी। इसे अदालत की अवमानना माना गया और उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की गई। कामरा ने अपने जवाब में कहा कि उनकी टिप्पणियां न्यायपालिका की नींव को हिला नहीं सकतीं। न्यायपालिका की साख उसके काम पर निर्भर करती है।
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान विवाद
2022 में कामरा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर भारतीय तिरंगे की जगह एक राजनीतिक पार्टी का झंडा दिखाया गया था। इस पर वाराणसी के एक वकील ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।
जब IT रूल्स पर केंद्र से ठनी
6 अप्रैल 2023 को सरकार ने IT रूल्स 2021 में संशोधन करते हुए फैक्ट चेक वेबसाइट्स के लिए यह अनिवार्य कर दिया था कि वे केंद्र सरकार के किसी भी काम के संबंध में फर्जी, झूठी या भ्रामक जानकारी नहीं प्रकाशित करेंगे। सरकार ने कहा था कि ऐसी खबरों की पहचान केंद्र की फैक्ट चेक यूनिट करेगी।
इसे लेकर कुणाल कामरा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कोर्ट पहुंचे और इस संशोधनों को रद्द करने की मांग की थी। इस याचिका में कामरा ने कहा था कि व्यंग्य का फैक्ट चेक नहीं किया जा सकता। अगर केंद्र सरकार व्यंग्य की जांच करे और उसे फर्जी या भ्रामक बता कर सेंसर कर दे तो राजनीतिक व्यंग्य पूरी तरह से फेल हो जाएगा।
Kunal Kamra Controversy: सलमान खान पर विवाद
कुणाल कामरा अप्रैल 2024 में अपनी कॉमेडी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके शो बिग-बॉस पर कुछ जोक्स किए थे।। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। उस विवादर पर जवाब देते हुए कामरा ने तब कहा था, 'मैं कोई उड़ता हुआ पक्षी या फुटपाथ नहीं हूं और मैं अब चुटकुलों के लिए माफी नहीं मांगता।'
ओला इलेक्ट्रिक के साथ विवाद
फरवरी 2025 में कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की क्वॉलिटी पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके जवाब में ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर चली थी जिसने लोगों का ध्यान खींचा था।
Kunal Kamra Controversy: Zomato के साथ विवाद
मार्च 2025 में कुणाल कामरा ने गिग इकॉनमी वर्कर्स की सैलरी को लेकर Zomato की सहायक कंपनी Blinkit पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूछा कि ब्लिंकिट ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स को औसतन कितना भुगतान किया? इस पर Zomato और ब्लिंकिट के अधिकारियों ने प्रतिक्रिया दी, जिससे यह मुद्दा काफी चर्चे में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications