मद्रास हाईकोर्ट में पेश हुए कुणाल कामरा, कॉमेडियन को अग्रिम जमानत के बावजूद सता रहा है गिरफ्तारी का डर
Kunal Kamra News: कॉमेडियन कुणाल कामरा मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय में पेश हुए। कुणाल कामरा ने कोर्ट में कानूनी सुरक्षा की मांग की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर 'गद्दार' कह कर कानूनी पचड़े में फंसे कुणाल कामरा ट्रांजिट अग्रिम ज़मानत की मांग करते हुए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और खुद की गिरफ्तारी पर चिंता जताई।
कुणाल कामरा ने कोर्ट ने दावा किया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है इसलिए उन्हें ट्राजिक्ट जमानत दी जाए।

याद रहे 28 मार्च को उच्च न्यायालय ने कामरा को 7 अप्रैल तक के लिए अग्रिम ज़मानत दे दी थी। इसके बाद कामरा ने अपील कानूनी चुनौतियों से बचने के लिए किया था चाहे वो एफआईआर कामरा के गृह राज्य के बाहर महाराष्ट्र में दर्ज की गई हो।
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मद्रास उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें इस संभावित गिरफ़्तारी से सुरक्षा के लिए ट्रांजिट अग्रिम ज़मानत दी जाए। यह ज़मानत किसी अभियुक्त को उसके वर्तमान अधिकार क्षेत्र में गिरफ़्तार होने से बचाने के लिए एक अस्थायी उपाय है, भले ही उसके खिलाफ़ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ़आईआर) किसी दूसरे राज्य में दर्ज की गई हो।
कुणाल कामरा को मिली अग्रिम जमानत
न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने कामरा को वनूर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया, जहां से उन्होंने सफलतापूर्वक ट्रांजिट अग्रिम जमानत प्राप्त की। इससे पहले, 28 मार्च को, उच्च न्यायालय ने कामरा को 7 अप्रैल तक वैध अग्रिम जमानत प्रदान की थी, जिससे उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा मिली। इस प्रकार की जमानत तत्काल गिरफ्तारी को रोकने में महत्वपूर्ण है, खासकर जब आरोप आरोपी के गृह राज्य के बाहर से आते हैं।
बता दें वर्तमान समय में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा तमिलनाडु में हैं, जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मुंबई में उन पर आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ मामला मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। जिससे बचने के लिए उन्होंने ये अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications