कुमारस्वामी के शपथ समारोह में तीसरा मोर्चा दिखाएगा अपनी ताकत
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस समर्थित जेडीएस गंठबंधन सरकार का बुधवार(23मई) को शपथ ग्रहण समारोह हैं। एच डी कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह अगले वर्ष आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए तीसरे मोर्चे का एक विराट मंच बन सकता है। मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा नेताओं को छोड़कर सभी विपक्ष के नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

उन्होंने बड़े नेताओं के नाम गिनवाते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, मायावती, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू और स्टालिन समेत कई लोग समारोह में शामिल होंगे। वहीं सीपीआई(एम) के प्रमुख सीताराम येचुरी ने भी शपथ समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। येचुरी ने कहा कि, चुनाव हारने के बाद भी किसी राज्य में सरकार बनाने में माहिर बीजेपी कर्नाटक में सफल नहीं हो पाई। मैं कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में जाउंगा।
जद (एस) नेता बासवराज होराट्टी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि श्री कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान धर्मनिरपेक्ष दलों के नेताओं को एक मंच पर आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, हम भाजपा के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष दलों को एक मंच उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें कांग्रेस भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications