कुमार विश्वास के साथ संबंधों की अफवाह के चलते पति ने महिला को घर से निकाला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता कुमार विश्वास की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गयी है। अमेठी में लोकसभा चुनाव प्रचार के समय कथित रूप से आप महिला वालंटियर से सोने के चलते महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया है। यही नहीं महिला आयोग ने महिला की शिकायत पर कुमार विश्वास को समन भी भेज दिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कुमार विश्वास पर कथित तौर पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ सोने की बात सामने आयी थी। हालांकि कुमार विश्वास ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी की साजिश करार दिया था।

इसे भी पढ़े- महिला के साथ सोते पाये गये थे कुमार, पत्नि ने पकड़ा था रंगे हाथ

लेकिन अब स्वंय महिला ने कुमार के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग से शिकायत की है। साथ ही कुमार विश्वास से इस मामले में सफाई और इस खबर का खंडन करने की मांग की है।

महिला आयोग कुमार विश्वास के खिलाफ जांच के लिए एक टीम अमेठी भी भेजने की तैयारी कर रही है। उधर कुमार विश्वास ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मुझे आयोग की ओर से किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नहीं मिला है।

दिल्ली के महिला आयोग ने महिला की शिकायत के आधार पर कुमार को नोटिस भेजकर उन्हें मंगलवार यानि कल तक पेश होने के लिए कहा है। पीड़ित महिला ने महिला आयोग की अध्यक्ष अध्यक्ष बरखा सिंह से शिकायत करके गुहार लगायी है कि कुमार को नोटिस जारी करके मीडिया में उनके साथ अवैध संबंधों की खबर पर सफाई देने को कहे।

वहीं महिला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इस बाबत शिकायतक पत्र भेज कर कार्यवाही की मांग की है। 8 अप्रैल को भेजे गये इस शिकायत पत्र का केजरीवाल की ओर से अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया है। यही नहीं महिला कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित आवास पर जाकर उनसे इस बात की भी गुहार लगायी कि वो इस अफवाह पर मीडिया में सफाई दें, लेकिन विश्वास ने महिला की अपील को इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+