'आप' नेता कुमार विश्वास ने कहा..पद्मश्री जैसे अवार्ड मेरे जूते की नोंक पर
शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था जहां लोगों की भारी भीड़ देखी गयीं लेकिन इस कॉन्सर्ट में स्टिंग ऑप्रेशन पर बोलते-बोलते आप पार्टी के नेता भी मर्यादा लांघ गये।
स्टिंग ऑप्रेशन में मुख्य रूप से निशाना बने कवि कुमार विश्वास ने कहा कि दो रुपये की हांडी फूटी, कुत्ते की जात पहचानी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि समय आने पर पता चल जाएगा कि इस स्टिंग के पीछे कौन है? राहुल गांधी से कोई आशा नहीं की जा सकती है क्योंकि वह दिन भर पोगो चैनल देखते हैं।
यही नहीं हिंदी कवियों में बड़ा नाम कुमार विश्वास की जुबान कुछ ज्यादा ही चल गयी, उन्होंने यहां तक कह डाला कि वह तो पद्मश्री अवार्ड वो अपने जूते की नोंक पर रखते हैं, क्योंकि कांग्रेस उन लोगों को पद्मश्री अवार्ड देती है, जिन्हें वो अपनी सभाओ में बुलाती है और लोग उन्हें खुश करने के लिए कविता पाठ करते हैं। मुझे तो यह अवार्ड कभी नहीं मिल सकता क्योंकि मैं तो मैडम( सोनिया गांधी) के लिए भाषण नहीं लिखता हूं।













Click it and Unblock the Notifications