यूपी के मंत्री ने बोला यज्ञ से कम होगा वायु प्रदूषण, कुमार विश्वास ने कसा तंज

Recommended Video

    Kumar Vishwas ने Yogi के Minister Sunil Bharala पर कसा तंज, बोले क्यों नही इनको...! | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रदूषण को लेकर उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने ऐसा बयान दिया है जिसकी काफी आलोचना हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से हर कोई परेशान है। ऐसे में यूपी सरकार के इस मंत्री ने हवा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए अनोखी तरकीब बताई है। सरकार में मंत्री सुनील भराला ने कहा कि सरकार को प्रदूषण को कम करना है तो पहले यज्ञ कराना होगा।

    kumar vishwas, delhi pollution

    मंत्री ने कहा है कि ऐसा करने से इंद्र देव खुश हो जाएंगे और बारिश करवाएंगे। अगर इंद्र देव खुश हो जाते हैं तो सारी समस्याएं खुद-ब-खुद ही ठीक हो जाएंगी। सुनील भराला के इसी बयान पर कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। कुमार विश्वास ने भराला की वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है, 'ये नोबेल पुरस्कार वाले भी बड़े पक्षपाती हैं! ऐसे-ऐसे युग-वैज्ञानिक सरकार चला रहे हैं और इन्हें एक नोबेल तक नहीं देती? जब सारे देवता इंद्र के भरोसे हैं तो फिर हम भारतीयों की क्या बिसात?'

    अपने ही ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कमार विश्वास ने आगे लिखा है, 'जब तक आखरी आदमी या कुछ भी जिंदा है रुकना मत सियासतदानों।' वहीं पराली को लेकर भराला ने कहा है कि लोग बेवजह ही किसानों को पराली जलाने से मना कर रहे हैं। वो कोई आज से ही पराली थोड़ी ना जला रहे हैं। पराली जलाना एक आम बात है, इसलिए हमें प्रदूषण के लिए पराली जलाने को ही जिम्मेदार नहीं बताना चाहिए।

    बता दें दिवाली के बाद से ही दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ गया है। रविवार को प्रदूषण का स्तर कई गुना अधिक बढ़ गया था, जिसके कारण सभी स्कूलों को भी पांच नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार शाम 4 बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 494 था। जो 6 नवंबर, 2016 से भी अधिक है।

    इस प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार मान रही है। सरकार का कहना है कि इस बार दिल्ली में पटाखे पहले के मुकाबले कम जलाए गए हैं। ये प्रदूषण हरियाणा और पंजाब में पराली जलाए जाने के कारण हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+