वाह रे..वक्त, सन्नी लियोन को स्टार और श्वेता को वैश्या बना डाला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सामाजिक मुद्दों पर अकसर अपनी राय रखने वाले देश के जाने-माने कवि, मोहब्बत के शायर और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद के मामले में अपनी राय रखी है। कुमार विश्वास की बात करने से पहले आपको बता दें कि अभी एक दो हफ्ते पहले हैदराबाद पुलिस ने श्वेता बासु को एक फाइव स्टार होटल से जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में श्वेता ने खुद इस बात को कबूल किया था कि फिल्मों में काम ना मिलना और पैसे की कमी होना उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में ले आया।

इसी गंभीर मुद्दे पर कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि- हैदराबाद में देह-व्यापर में पकड़ी गयी "मकड़ी-फेम", राष्ट्रिय-सम्मान प्राप्त अभिनेत्री पुलिस ने "सुधार-गृह" भेज दी गयी पर उसके साथ बरामद दिल्ली का राजनैतिक-उद्योगपति छोड़ दिया? उसके मिली सूचना के अनुसार इस धंधे में बहुत सारे रसूखदार-बड़े बड़े मगरमच्छ शामिल हैं। ऐसा पुलिस ने अपनी प्रेस-विज्ञप्ति में बताया। पर उन सब "बड़ों" पर कोई कार्यवाही नहीं जिन्होंने इस "नरक" को तैयार किया इन प्रतिभा-संपन्न बेटियों के लिए? उन्हें क्यों छोड़ दिया गया?
शायद इसीलिए ताकि वो नर-पुंगव कुछ और भटकी हुई महिलाओं को अपने धन से कृतार्थ कर के किसी सुधार-गृह भिजवा सकें? मीडिया के महान "पक्षकार" इस नग्न-नौटंकी पर ऐसे मौन हैं जैसे वक़्त और धनबल की शिकार वो खुद ही श्वेता प्रसाद हों! गज़ब ! सन्नी लियोनी को स्टार और श्वेता प्रसाद जैसी प्रतिभाओं का शिकार? वाह रे समय ,वाह रे प्रतिभा-परिक्षण! गोस्वामी बाबा ने बताया था "समरथ को नहीं दोष गुसाईं"! हमने ही नहीं माना! सोचा लोकतँत्र आएगा तो सब बराबर हो जायेंगे! किसी के भी दामाद को बिना चैकिंग के हवाई-अड्डे से फरार होने नहीं दिया जायेगा! लेकिन शायद हम और आप गलत थे! व्यक्ति बदलते रहते हैं व्यवस्था नहीं बदलती!












Click it and Unblock the Notifications