कमलेश तिवारी मर्डर केस को लेकर योगी सरकार पर भड़के कुमार विश्वास, किया ये ट्वीट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। यूपी मे दिनदहाड़े हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के रवैये पर कमलेश की मां द्वारा उठाए गए सवाल का कुमार विश्वास ने ट्वीट कर समर्थन किया है। कुमार ने लिखा, निकम्मी व्यवस्था आपके पूरे परिवार को मार भी दे तब भी आपको उनके दरबार में जाना ही होगा।

Kumar Vishwas Slams Yogi Adityanath government for kamlesh tiwari murder

बता दें, कमलेश तिवारी की हत्या के बाद सीएम योगी ने उनके परिजनों को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया। मुलाकात के बाद कमलेश की मां ने कहा, सीएम के रवैये से नहीं लगता कि उन्हें कोई फर्क पड़ा है। मुझे सीएम योगी और उनके हाव-भाव से कुछ ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। कमलेश तिवरी की मां के इस बायन पर कुमार विश्वास ने भी योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने एक तरफ जहां योगी सरकार को निकम्मा बताया वहीं, दूसरी तरफ कमलेश के परिजनों को लखनऊ बुलाने पर भी सीएम योगी की निंदा की है।

कुमार ने ट्वीट में कही ये बात
कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा, निकम्मी व्यवस्था आपके घरवालों को मार भी दे तब भी उस व्यवस्था के स्वयंभू मालिकों के दरबार में जाना ही होगा ! सनातन संस्कारों में मृत्यु के बाद तेरहवीं तक परिजन घर नहीं छोड़ सकते पर मरनेवाला चाहे कानून का रखवाला बुलंदशहर का इंसपैक्टर हो या कट्टरपंथियों का शिकार, जाना पढ़ेगा दरबार।

यह भी पढ़ें: कमलेश तिवारी हत्‍याकांड: पत्‍नी ने कहा- सीएम योगी आएं तो ही होगा अंतिम संस्‍कार, मांग नहीं मानी गई तो कर लूंगी आत्मदाह

क्या कहा था कमलेश तिवारी की मां ने
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जब मीडिया ने कमलेश तिवारी की मां से पूछा कि क्या वह संतुष्ट है तो इसपर उन्होंने कहा था कि, संतुष्ट क्या होंगे? हमने सीएम से पूछा कि कमलेश की सुरक्षा क्यों हटाई गई, उनका बेरहमी से कत्ल क्यों हुआ? हिंदु धर्म में किसी की मृत्यु के बाद घरवाले 13 दिन तक बाहर नहीं निकल सकते लेकिन सीएम का आदेश था और पुलिस पीछे पड़ी थी इसलिए मजबूरन हमें आना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि, सीएम के हाव-भाव से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है, अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम स्वयं तलवार उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+