पाकिस्तानी महिला को विश्वास का जवाब- पाक का अपना सिर्फ नाम है, बाकी हिंदुस्तान का कर्ज
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भारतीयों का मजाक उड़ाने वाली एक पाकिस्तानी महिला को देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने करारा जवाब दिया है। उस महिला ने उर्दू को लेकर भारतीयों की खिंचाई की थी। ट्विटर पर ही महिला को जवाब देते हुए कुमार विश्वास ने लिखा कि '' तुम लोगों के पास तुम्हारे नाम के सिवा सबकुछ भारत का दिया हुआ है।'' कुमार विश्वास के इस जवाब का यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि @mahnoor ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि ''ये भारतीय मेरी उर्दू सुधार रहे हैं, ये भी क्या विडंबना है।'' इस ट्वीट के बाद पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने भारतीयों का मजाक बनाना शुरु कर दिया। इसी के जवाब में कुमार विश्वास ने अपना ट्वीट किया। विश्वास के ट्वीट के बाद लोगों ने उस महिला पर हमला बोलना शुरु कर दिया। एक भारतीय यूजर ने लिखा कि ''उर्दू कब से पाकिस्तान की हो गई.. कभी दिल्ली अमीर खुसरो की मजार पर आइएगा आपको हकीकत का पता चल जाएगा।''
Recommended Video

कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद उस महिला यूजर को एहसास हो गया कि उसने गलत पंगा ले लिया है। यूजर्स से भलाबुरा सुनने के बाद इस पाकिस्तानी महिला ने फिर से एक ट्वीट किया और पूछा कि भाई ये डॉक्टर कुमार विश्वास है कौन।












Click it and Unblock the Notifications