Kumar Vishwas: कुमार विश्वास के बयान पर मचा बवाल, बोले कांग्रेस नेता-'शर्म करो, आप भी बेटी के पिता हैं'
Kumar Vishwas Row: लोकप्रिय कवि और जवां दिलों की धड़कन कहे जाने वाले कवि कुमार विश्वास अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में हैं, उनको लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। दरअसल उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा, "अपने बच्चों को रामायण पढ़ाएं, नहीं तो कोई और आपके घर की 'लक्ष्मी' छीन सकता है, भले ही घर का नाम 'रामायण' ही क्यों न हो।"
उनका ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान मच गया है। दअसल लोगों ने इसे शॉटगन की बेटी यानी कि मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ दिया है, जिन्होंने एक मुस्लिम से शादी की है।

आपको बता दें कि शत्रघ्न सिन्हा के घर का नाम 'रामायण' है और उनकी बेटी सोनाक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से शादी की है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बात के लिए कुमार विश्वास को कोस रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग कुमार विश्वास की बात का समर्थन भी कर रहे हैं।
हालांकि लगातार सुर्खियों में बने हुए कुमार विश्वास की ओर से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं आया है लेकिन कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना की है। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने विश्वास की आलोचना करते हुए कहा कि 'उन्होंने वाहवाही बटोरने के लिए "अश्लील" और "सस्ती" टिप्पणी की।'
इन लोगों की मानसिकता महिलाओं के प्रति क्या है?
ये बातें ये साबित करती हैं कि इन लोगों की मानसिकता महिलाओं के प्रति क्या है। उन्होंने सवाल किया कि 'क्या एक लड़की को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार नहीं है। श्रीनेत यहीं पर नहीं रूकी बल्कि उन्होंने ये भी कह दिया कि राम कथा सुनाने वाले अगर सच में रामायण पढ़े होते तो शायद उन्हें प्रेम का सही अर्थ समझ में आता।'
'भगवान राम भी उन्हें माफ नहीं करेंगे, आपकी भी एक बेटी है'
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी विश्वास की टिप्पणियों की निंदा की और कहा कि 'भगवान राम भी उन्हें माफ नहीं करेंगे, आपकी भी एक बेटी है, उन्होंने चेतावनी दी कि शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी पर लक्षित नकारात्मकता अंततः उन पर ही भारी पड़ेगी।'
'एक दिन सारी कीचड़ आपके चेहरे पर ही गिरेगी'
उन्होंने अपने Tweet में लिखा था -'कुमार विश्वास, आपकी भी एक बेटी है। याद रखिए, जिस नीचता और बेशर्मी से आपने शत्रुघ्न सिन्हा सर और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को बदनाम करने की कोशिश की है, एक दिन सारी कीचड़ आपके चेहरे पर ही गिरेगी।' फिलहाल कुमार विश्वास को लेकर घमासान जारी है देखते हैं कि उनकी ओर से क्या उत्तर आता है।












Click it and Unblock the Notifications