मोर को दाना खिलाते देख बोले कुमार विश्वास- पीएम दे रहे हैं वि-पक्षियों को Once More का संदेश
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक वीडियो में पीएम मोदी ने एक झलक दिखाई है कि कैसे वह रोज मोर को दाना खिलाते हैं और टहलते हैं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी को लेकर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने वीडियो को दोबारा अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड करते हुए 'Once मोर' लिखा।
Recommended Video

अपने 'वि-पक्षियों' को संकेत दे रहे कि Once 'मोर'
कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को पक्ष-विपक्ष से जोड़ते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मने नरेंद्र मोदी अपने 'वि-पक्षियों' को संकेत दे रहे कि Once 'मोर'।' आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोर को दाना खिलाने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर महज 4 घंटों में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। जबकि ट्विटर पर इस वीडियो को अबतक साढ़े 4 लाख व्यूज आ चुके हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग वीडियो के नीचे काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा वीडियो पर तंज
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के वीडियो पर तंज किया है। पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि वाह मोदी जी वाह! लाखों प्रवासी मज़दूरों को सड़कों पर भूखे पेट पैदल चलने और मरने के लिए छोड़ने वाले प्रधानमंत्री पक्षियों को दाना डालते हुए अपना फोटोशूट करवा रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा है कि जब नेता इतना आत्ममुग्ध हो, तो जनता के पास आत्मनिर्भर बनने के सिवा कोई विकल्प भी नहीं है
वीडियो के साथ ये कविता भी की शेयर
भोर भयो, बिन शोर,
मन मोर, भयो विभोर,
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
मनमोहक, मोर निराला।
रंग है, पर राग नहीं,
विराग का विश्वास यही,
न चाह, न वाह, न आह,
गूँजे घर-घर आज भी गान,
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज।
जीवात्मा ही शिवात्मा,
अंतर्मन की अनंत धारा
मन मंदिर में उजियारा सारा,
बिन वाद-विवाद, संवाद
बिन सुर-स्वर, संदेश
मोर चहकता मौन महकता।












Click it and Unblock the Notifications