विश्वास एक कवि हैं बेहतर होगा कि कविता ही करें: किरण बेदी
नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास पर पलटवार करते हुए बीजेपी लीडर किरण बेदी ने कहा कि वो केवल एक अच्छे कवि हैं तो इसलिए बेहतर होगा कि वो कविता पाठ ही करें। गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने किरण बेदी के बीजेपी ज्वाइन करने पर ट्विट करके उनकी तुलना इतिहास के धोखेबाज करेक्टर जयचंद से की थी।
कभी अन्ना आंदोलन में एक साथ मंच पर नजर आये किरण बेदी और कुमार विश्वास आज दो अलग-अलग दिशाओं में काम कर रहे हैं और एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।गौरतलब है कि कुमार विश्वास इन दिनों राजनीति से दूर अपने कवि-सम्मेलनों में व्यस्त हैं। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कुमार विश्वास फिलहाल कह रहे हैं कि आप पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे लेकिन वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।
तो वहीं कभी बीजेपी को हिंदूवादी पार्टी और मोदी को दागी बताने वाली किरण बेदी ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। कहा जा रहा है कि किरण बेदी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।













Click it and Unblock the Notifications