अमेठी में कीचड़ थी इसलिये नहीं आये युवराज, हमारे लिये तो कीचड़ मां के समान: कुमार विश्वास

भाजपा की भगवा टोपी पर कुमार विश्वास ने कहा, "टीवी पर बहस के दौरान भाजपा के मित्र हमें टोपी वाले, कहकर बुलाते थे, सदन में टोपी पहनने पर भी उन्हीं ने ही आपत्ति जताई, आज अगर वो खुद टोपी पहन नहे हैं तो इससे साफ है कि वो भी महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलने के लिये बेताब हैं। इसका मतलब गांधी की प्रक्रिया को आदर दे रहे हैं, गांधी जी के अहिंसात्मक विचारों को अपना रहे हैं, हालांकि अब तक वो मार-पीट पर ज्यादा विश्वास रखते थे।"
कुमार विश्वास ने आगे कहा कि अब हमें सिर्फ आगे बढ़ना है, लोग जो कहते हैं कहते रहें। वैसे भी हमें आदत पड़ गई है गटर के कीड़े सुनने की, गैंग ऑफ गाजियाबाद सुनने की, जोकर, बारिश के मेंढक, केजरीवाल कौन है आदि सुनने की आदत पड़ गई है। कांग्रेस हमले से अचानक गायब हो गई है, आप अब भाजपा पर ही हमले कर रहे हैं, ऐसा क्यों, तो कुमार विश्वास ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है, कांग्रेस अभी भी हमारे निशाने पर है अगर ऐसा नहीं होता तो मैं तो राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहा हूं, इससे बड़ा हमला क्या हो सकता है। कुल मिलाकर अब यह साफ हो गया है कि कुमार विश्वास राहुल गांधी के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
देश में वंशवाद के खात्मे की शुरुआत अमेठी से ही होगी
कुमार विश्वास ने कहा है कि देश में वंशवाद के खात्मे की शुरुआत अमेठी से ही होगी। देश के हर युवा को आगे बढ़ने और राजनीति करने का अधिकार है। कोई एक परिवार देश का भाग्य नहीं तय कर सकता। विश्वास ने कहा, "देश में 67 वर्षो बाद वंशवाद के खात्मे की शुरुआत अमेठी से ही होगी। अमेठी में आप के कार्यकर्ता पहले से ही सक्रिय हैं। बिगुल बज चुका है और अब वंशवाद को फलने फूलने का मौका नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से लोगों ने आप पार्टी को प्यार दिया और 15 वर्ष पुरानी सत्ता को उखाड़ फेंका उसी तरह का प्यार अमेठी की जनता से भी मिलेगा। विश्वास ने कहा, "देश की जनता वंशवाद से छुटकारा चाहती है और इसकी शुरुआत अमेठी से होगी। दिल्ली से बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा।"
आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास शनिवार को राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान कई लोगों के आप से जुड़ने की सम्भावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। विश्वास कल सड़क मार्ग से अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वह अमेठी के गौरीगंज में आयोजित जन विश्वास रैली में हिस्सा लेंगे। हम आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने दिल्ली से अमेठी तक का सफर ट्रेन से तय किया। उनकी ट्रेन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकी तो वहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications