राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे कुमार विश्वास पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की हिम्मत करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास और उनके समर्थकों पर शुक्रवार शाम अमेठी में हमला हुआ और उनके काफिले की गाड़ियों में बुरी तरह से तोड़फोड़ दिया गया। इस हमले में विश्वास समेत कई आप कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गये। हमले की निंदा करते हुए विश्वास ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
Did You Know: विश्वास ने कहा कि देश में 'कलम' भी दासी है
आपको बता दें कि घटना कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव में हुई जब शुक्रवार शाम को विश्वास पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नुक्कड़ सभा करने गए थे। कहा जा रहा है कि सभा के दौरान कुछ लोग वहां आए और कुमार विश्वास से चले जाने को कहा। इसी दौरान कहासुनी हुई और उन्होंने हमला कर दिया। जिन लोगों ने विश्वास और उनके साथियों को मारा-पीटा वह सभी काफी नशे में और असलहों से लैस थे।
विश्वास ने मीडिया से कांग्रेस पर हमले की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हमारे ऊपर डंडों से हमला किया। वे कह रहे थे कि तुम लोग यहां से चले जाओ। हमें पता चला कि उस समूह की अगुवाई एक ग्राम प्रधान कर रहा था। उन लोगों ने हमारे काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। हमले में मैं और मेरे कई साथी घायल हुए हैं।"
उधर कमरौला थाना प्रभारी ए़ पी़ तिवारी ने मीडिया को बताया, "हमें मीडिया के जरिए विवाद की जानकारी मिली है। अभी तक कुमार विश्वास की तरफ से कोई लिखिल शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।"
जबकि कुमार विश्वास के फेसबुक वॉल से कुछ और ही जानकारी मिलती है। डा. कुमार विश्वास के फेसबुक वॉल पर लिखा है कि 'हम लोग कमरौली थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए आए हैं। स्थिति बेहद खराब है। कांग्रेसी गुंडे नशे की अवस्था में हथियारों से लैस थाना परिसर में घूम रहे हैं और गाली- गलौज कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हैं, कुछ कार्यकर्ता लापता हैं। घटना को चार घंटे हो गए हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं है। अगले हमले के लिए कांग्रेसी गुंडे मुन्ना सिंह समेत कई असामाजिक तत्व बाहर तैयार खड़े हैं। क्या यही है कांग्रेस का युवा जोश?
हालांकि अहमदाबाद में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पुलिस की झड़प के बाद यूपी और दिल्ली में जो हालात उत्पन्न हो गये थे उस तरह की स्थिति से बचने के लिए घायल कुमार विश्वास ने 'आप' समर्थकों से संयम व शान्ति की अपील की है और कहा है कि यही कांग्रेस का असली चेहरा है, ये हार की शुरुआत है। हमारे हमले का जवाब देश की जनता ही कांग्रेस को देगी।
मालूम हो कि अमेठी संसदीय सीट पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कुमार विश्वास करीब दो महीने पहले जब पहली बार अमेठी दौरे पर गए थे तब उनके काफिले पर पथराव हुआ था और काले झंडे दिखाए गए थे।
इस बारे में आप सभी का क्या कहना है? अपनी बात जरूर से जरूर से कमेंट बॉक्स में लिखें।
Did You Know: डॉ. कुमार विश्वास ने वनइंडिया से विशेष बातचीत में कहा था कि आज हमारे देश में कलम बिल्कुल आजाद नहीं है। सरकार को इस बात का भ्रम है कि देश से सरकार नहीं है बल्कि सरकार से देश है। सरकार चाहती है कि उसके खिलाफ ना लिखा जाये इसलिये उसने इंसान और कलम दोनो की आजादी पर पाबंदी लगा दी है।













Click it and Unblock the Notifications