केजरीवाल को जमकर कुमार विश्वास ने दी गालियां

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर मचे घमासान की हकीकत एक-एक करके लोगों के सामने आना शुरु हो गयी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कुमार विश्वास ने खुलकर अपने और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेदों को सबके सामने रखा। यही नहीं उन्होंने पानी पी-पीकर योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की आलोचना की।

kumar vishwas

कुमार ने अपने और केजरीवाल के बीच हुए झगड़े को भी लोगों के बीच बताया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब मेरे और केजरीवाल के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी। हम महीनों हो गये थे एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान जब केजरीवाल मुझसे मिलने आये थे तो हमारे बीच बंद कमरे में जमकर गाली-गलौज हुई थी। केजरीवाल मेरी बातों को सुनकर रोने लगे थे। लेकिन वक्त के साथ हमारा मनमुटाव दूर हुआ और कभी भी हमारा मनमुटाव लोगों के सामने नहीं आया।

इसे भी पढ़े- जब लड़की के साथ सोते हुए कुमार विश्वास को उनकी पत्नी ने पकड़ा

An emotional speech by Kumar Vishwas from National Council meeting. Do watch and share.

Posted by Aam Aadmi Party on Sunday, March 29, 2015

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कुमार ने बेहद ही भावुक भाषण देकर लोगों को योगेंद्र और प्रशांत के खिलाफ हर वो बात बताई जिससे कि उनके भीतर दोनों नेताओं के खिलाफ लोगों में गुस्सा हो सके। कुमार ने कहा कि प्रशांत और योगेंद्र यादव पार्टी के लिए नहीं अपनी महत्वाकांक्षाओं से घिरे हुए हैं।

कुमार यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रशांत और योगेंद्र यादव ने पार्टी की मर्यादाओं को तोड़ा है, केजरीवाल के खिलाफ षड़यंत्र किया है। पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता नहीं बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। पार्टी ने कुमार के संबोधन का वीडियो जारी किया है। हालांकि अभी भी यह सवाल सबके सामने है कि पार्टी ने उस फुटेज को क्यों नहीं जारी किया जिसमें मारपीट की बात कही गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+