Kumar Vishwas ने बताए भाजपा की जीत के 5 बड़े फैक्टर, कांग्रेस की हार पर कह दी ये बात

Kumar Vishwas 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा को मिली जीत को लेकर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भाजपा को बधाई और कांग्रेस को नसी​हत दी है। इसके साथ ही कुमार विश्वास ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए पांच बड़े चेहरे और उनकी छवि को अहम किरदार माना है। कुमार विश्वास ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,सीएम शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर की भूमिका बताई है।

 Kumar Vishwas 5 big factors BJP victory Winning Rajasthan MP CG Chunav Congresss defeat

कुमार विश्वास ने एक्स पर लिखा है कि आज की प्रचंड विजय के लिए भाजपा को बधाइयां। उन्होंने आगे लिखा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अद्वितीय भरोसेमंद लोकप्रियता, गृहमंत्री अमित शाह के सटीक श्रमशील चुनाव-प्रबंधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के के हर समय उपलब्ध मिलनसार आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त इस विजय में ​मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के अविचल परिश्रम व भाजपा के ओम माथुर के अनुशासन भरे अनुभवी व्यक्तित्व की भी बड़ी भूमिका है।

कुमार ने तेलंगाना में भाजपा की बढ़त को लेकर कहा है कि भाजपा की बढ़त उस प्रदेश में, उनके संगठन की भविष्य में बड़ी नींव बनेगी। कांग्रेस को तेलंगाना जीत पर बधाई देते हुए कुमार विश्वास ने लिखा कि उन्हें इस देश के मन को रेशा-रेशा समझने के लिए अभी और तपना होगा। लोकतंत्र तमाम नकारात्मकताओं से निकली सकारात्मकता है, इस बात को कांग्रेस को जितनी शीघ्रता से समझेगी उतना देश व स्वयं का भला कर सकेगी। सभी विजेताओं को बधाईयां। कुमार ने चुनाव हारने वालों को नसीहत देते हुए लिखा है कि मत न मिलने से पराजित प्रत्याशी अगले पांच साल अपने-अपने क्षेत्र की सेवा करके मतदाताओं का "मन" जीतें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+