Video: कुमार विश्वास के गीत-‘मोदी की मेहनत से सबकी उतर गई पतलून’ आप का उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कुमार विश्वास पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ा रहे है तो वहीं पीएम मोदी की तारीफ कर रहे है।
नई दिल्ली। कवि से नेता बने कुमार विश्वास इन दिनों कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे है। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास अपनी ही पार्टी को कोस रहे है। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर कुमार विश्वास पार्टी का मजाक उड़ा है। कुमार होली के रंग में रंगे होकर आप का मजाक उड़ा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जहां वो अपनी पार्टी का मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ कर रहे है। वीडियो में कुमार विश्वास अपने साथियों के साथ गाते हैं कि 70 में से 67 लेकर नई बनाई लीख, पहुंचे जब पंजाब बिखर गई झाडू की हर सींक। पार्टी का मजाक उड़ाने के बाद उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि एक कुंए में चार कबूतर चारों मांगे नून, एक कुंए में चार कबूतर चारों मांगे नून, अरे मोदी की मेहनत से सबकी उतर गई पतलून जोगिरा ।
कुमार विश्वास के इस गीत को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग खूब ठहाके लगाकर हंस रहे है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बाद वहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस के बारे में पूछा तो विश्वास ने अनोखे अंदाज में कहा कि नाव कितनी भी मजबूत हो वह पिताजी के बिना चल सकती है लेकिन पनौती के साथ नहीं चल सकती। कुमार विश्वास का इशारा राहुल गांधी की तरफ था। इस वीडियो को 19 मार्च को फेसबुक पर The Sarcastic थप्पड़ नाम के पेज पर अपलोड किया गया है। इसे 4 दिनों के भीतर ही साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोग इस वीडियो को देखकर कुमार विश्वास पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आप भी देखिए कुमार का ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications