'पद्म श्री' से सम्मानित कुमार सानू की हुई है दो शादी, इस अभिनेत्री से था अफेयर, जानिए कुछ पर्सनल बातें

नई दिल्ली। कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल, आज सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती बन चुकी हैं, मां सरस्वती के अनमोल वरदान से नवाजी गईं रानू मंडल की जिंदगी से अब गुमनामी के बादल छंट चुके हैं, स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सुपरहिट वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी है। रानू के वीडियो को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने देखा और देखते-देखते ही रानू मंडल आज देश का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं।

कुमार सानू भी हुए रानू मंडल की आवाज के फैन

कुमार सानू भी हुए रानू मंडल की आवाज के फैन

संगीतकार हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया है, हिमेश के बाद रानू मंडल की दिग्गज गायक कुमार सानू ने भी तारीफ की है और कहा है कि अगर कोई नया गायक आता है तो हमें खुशी होती है, रानू अच्छा काम करती हैं, तो उन्हें एक पहचान मिलेगी, अगर प्रस्ताव मिला तो, मैं उनके साथ जरूर गाऊंगां।

फिर से सुर्खियों में गायक कुमार सानू

फिर से सुर्खियों में गायक कुमार सानू

जिसके बाद चारों ओर एक बार फिर से कुमार सानू की बातें होने लगी, बात होना लाजिमी भी है क्योंकि कुमार सानू खुद मां सरस्वती के बहुत बड़े उपासक हैं, ऐसे में इस महान गायक ने अगर रानू के साथ काम करने की इच्छा जताई है तो वाकई में अपने आप में एक खास बात है, लीजिए जब बात मौसिकी की चली है तो चलिए जानते हैं महान गायक कुमार सानू के बारे में कुछ खास बातें...

कामयाबी का दूसरा नाम है कुमार सानू

कामयाबी का दूसरा नाम है कुमार सानू

अगले महीने की 20 तारीख को जीवन के 62 बसंत पूरे करने जा रहे कुमार सानू का असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है, साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के गानों ने रातोंरात स्टार बने कुमार सानू ने उस दौर में एक से बढ़कर एक हिट गाने देकर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया था। कुमार सानू के नाम एक दिन में 28 सॉन्ग गाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। अपने पिता पशुपतिनाथ भट्‌टाचार्य से संगीत को विरासत में पाने वाले कुमार सानू के फेवरेट सिंगर किशोर कुमार हैं।

कुमार सानू की दो शादियां हुई हैं...

कुमार सानू की दो शादियां हुई हैं...

पांच बार लगातार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले कुमार सानू की दो शादियां हुई हैं, उन्होंने पहली शादी रीता नाम की लड़की से की थी, जिससे उनका साल 1994 में तलाक हो गया था, इसके पीछे वजह अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि को बताया गया था, हालांकि आज तक इस बारे में किसी ने खुलकर बातचीत नहीं की। पहली शादी से कुमार सानू का एक बेटा जान सानू हैं, जो खुद एक सिंगर हैं।

मीनाक्षी शेषाद्रि से जुड़ा नाम

मीनाक्षी शेषाद्रि से जुड़ा नाम

इसके कुछ वक्त बात कुमार सानू ने सलोनी से शादी की, सलोनी से सानू की दो लड़कियां शानोन के और अन्ना हैं,कुमार सानू की दोनों बेटियां सिंगिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।

राजनीति में भी आजमाया दांव

राजनीति में भी आजमाया दांव

कुमार सानू ने राजनीति में भी कदम रखा था, पहली बार उन्होंने 2004 में बीजेपी की मेंबरशिप ली लेकिन कुछ कारणों से छोड़ दी। हालांकि बाद में 2014 में उन्होंने दोबारा इसी पार्टी की सदस्यता ली है। उनके मुताबिक राजनीति और म्यूजिक का कोई रिलेशन नहीं है और वो अब फिर इससे दूर अपनी संगीत की दुनिया में खुश हैं, लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर रहने के बाद उन्होंन साल 2015 में फिल्म फिल्म 'दम लगाके हइशा' से वापसी की थी, साल 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा 'पद्म श्री' भी मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+