बेटे जान के आरोपों पर आया Kumar Sanu का जवाब, बोले- उसे अपना नाम बदल लेना चाहिए, नहीं तो लोग मुझसे करेंगे तुलना

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू इस समय अपने बेटे जान कुमार सानू के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों पिता बेटे के बीच इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बिग बॉस 14 के घर से हाल ही में बाहर हुए जान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता को लेकर काफी कुछ कहा था। जान ने कहा था कि उनके पिता कुमार सानू कभी उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं रहे इसलिए उन्हें उनकी परवरिश पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। इसपर अब कुमार सानू की प्रतिक्रिया भी आ गई है। कुमार सानू का कहना है कि जान कुमार सानू को अपना नाम बदल लेना चाहिए। जान को अपने नाम के आगे से पिता का नाम हटाकर मां रीता भट्टाचर्या का नाम जोड़ लेना चाहिए।

कुमार सानू ने परवरिश पर उठाया था सवाल

कुमार सानू ने परवरिश पर उठाया था सवाल

जान उस समय काफी छोटे थे, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। तभी से कुमार सानू उनके संपर्क में नहीं हैं। हाल ही में कुमार सानू ने जान की परवरिश को लेकर भी सवाल उठा दिया था। ऐसा उन्होंने तब किया जब मराठी भाषा को लेकर जान की आलोचना हो रही थी। दरअसल शो के एक एपिसोड में जान ने राहुल के साथ निक्की से कहा था कि मराठी में बात ना करो। उन्होंने बोला था, 'मेरेको चिड़ होती है।' इससे शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भड़क गई थीं और इन्होंने कहा था कि इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए।

कुमार सानू- उसे अपना नाम जान रीता भट्टाचर्या लिखना चाहिए

कुमार सानू- उसे अपना नाम जान रीता भट्टाचर्या लिखना चाहिए

अब टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कुमार सानू ने कहा है, 'मैंने उसे इंटरव्यू और बिग बॉस के घर में सुना, वो कह रहा था कि उसकी मां ही उसके लिए माता और पिता दोनों है। मैं मां के प्रति उसके सम्मान की सराहना करता हूं और मैं उसकी मां को और भी अधिक सम्मान देने में विश्वास करता हूं। उसे अपना नाम जान रीता भट्टाचर्या लिखना चाहिए, ना कि जान कुमार सानू क्योंकि पहली बात रीता जी ने उसके लिए बहुत कुछ किया है और दूसरी बात, लोग उसकी तुलना मुझसे करना शुरू कर देंगे, जो उसके लिए एक न्यूकमर के तौर पर अच्छा नहीं है।'

कुुमार सानू- मैंने कई लोगों को उसके लिए फोन किया

कुुमार सानू- मैंने कई लोगों को उसके लिए फोन किया

कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के मुंबई आने पर उससे मिलने की कोशिश की थी और बिग बॉस के घर में जाने से पहले भी वह जान से मिले थे। जान ने इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता ने उन्हें एक सिंगर के तौर पर प्रमोट और सपोर्ट नहीं किया है। इसपर कुमार सानू कहते हैं, 'उसने मुझसे कहा था कि मैं इंडस्ट्री में कुछ लोगों को फोन करूं, जिन्हें मैं जानता हूं। मैंने मुकेश भट्ट जी, रमेश तरुणी जी और कुछ अन्य को फोन भी किया और जान उनसे मिलने गया था, लेकिन अब वो उनपर है कि वो जान को काम देते हैं या फिर नहीं। यहां तक कि, जब जान मेरे कुछ लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा बनना चाहता था, तो कुछ में उसे मैंने अपने साथ आने को भी कहा था।'

जान ने क्या कहा था?

जान ने क्या कहा था?

जान ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'हम तीन भाई हैं और सभी को मां रीता भट्टाचर्या ने पाला है। मेरे पिता कभी मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं रहे। मुझे बिल्कुल नहीं पता कि क्यों उन्होंने कभी भी मुझे एक सिंगर के तौर पर सपोर्ट और प्रमोट नहीं किया, आप उनसे पूछ सकते हैं कि क्यों? इंडस्ट्री में बहुत सारे सेलेब्स हैं, जिन्होंने तलाक लिया और दोबारा शादी कर ली। हो सकता है वह अपनी पूर्व पत्नी से बात भी ना करते हों, लेकिन पहली शादी से हुए अपने बच्चों को सहयोग करने से वह कभी नहीं हटे। उन्होंने हमेशा अपने बच्चों की जिम्मेदारी ली है। लेकिन मेरे मामले में मेरे पिता कुमार सानू ने हमारे साथ संपर्क में रहना भी स्वीकार नहीं किया।'

जान- मैंने अपना रास्ता खुद बनाया है

जान- मैंने अपना रास्ता खुद बनाया है

कुमार सानू द्वारा शेयर वीडियो को लेकर जान ने कहा, 'उन्होंने मेरी परवरिश को लेकर एक वीडियो अपलोड किया और एक अन्य वीडियो मेरे काम को सपोर्ट करते हुए अपलोड किया। तो मुझे लगता है कि मुझे लेकर उनकी मिश्रित भावनाएं हैं। मैंने ये वीडियो नहीं देखे हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी मेरी परवरिश पर सवाल उठाने का अधिकार है क्योंकि हर किसी ने मुझे शो में देखा है और मेरी परवरिश की सराहना की है। और मुझे लगता है कि मैं इसपर किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं।' जान ने आगे कहा, 'साथ ही, एक पिता के लिए इतने लंबे समय तक अपने बच्चों के प्रति नाराजगी जारी रखना भी सही नहीं है। आपके अपने साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अधिकांश कपल यह देखते हैं कि उनके बच्चों को कोई परेशानी ना उठानी पड़े। इसलिए मुझे यह बहुत मूर्खतापूर्ण लगता है जब लोग कहते हैं कि मैं नेपोटिजम का प्रोडक्ट हूं। मैंने अपना रास्ता खुद बनाया है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+