सुषमा स्वराज ने गिनाईं वो 8 बातें, जिनका जाधव के साथ मुलाकात में हुआ था उल्लंघन
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मुलाकात के पहले उनके परिवार के साथ हुई बदसलूकी के मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में पड़ोसी देश की जमकर आलोचना की। बुधवार को कुलभूषण जाधव की अपनी पत्नी और मां से इस्लामाबाद में हुई मुलाकात के दौरान पाकिस्तान द्वारा लगाई गई पाबंदियों को लेकर आज यहां उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पाकिस्तान की निंदा की। विदेश मंत्री ने संसद में वो 8 बातें गिनाईं जिनका जाधव के साथ मुलाकात में उल्लंघन हुआ था।

कुलभूषण की मां को सलवार कुर्ता पहनने को मजबूर किया गया
1. विदेश मंत्री बताया कि हमारे बीच स्पष्ट समझौता था कि मीडिया को आने की अनुमति नहीं मिलेगी, लेकिन इस समझौते का उल्लंघन हुआ। मीडिया को नजदीक नहीं आने दिया गया।
2. पाकिस्तान के अधिकारियों ने सुरक्षा के नाम पर कुलभूषण की मां और पत्नी कपड़े तक बदल दिया गया, सलवार कुर्ता पहनने को मजबूर किया गया, जबकि मां हमेशा साड़ी पहनती हैं।
3. पाकिस्तान के अधिकारियों ने कुलभूषण की मां-पत्नी के चूड़ी और बिंदी और मंगलसूत्र उतरवा दिए। जो कि बेहद ही शर्मसार करने वाला कदम था। जब कुलभूषण ने अपनी मां को देखा तो पूछा कि मां पिता जी ठीक हैं? कुलभूषण ने यह सवाल मां को बिना बिंदी और मंगलसूत्र के चलते पूछा था।

बीच में इंटरकॉम बंद कर दिया गया
4. कुलभूषण को अपनी मां से मराठी में बातचीत करनी नहीं दी गई। केबिन में मौजूद पाकिस्तान अधिकारी लगातार उन्हें हिंदी में बात करने की हिदायत देते रहे। जब वह मराठी में बात कर रही थीं तो इंटरकॉम बंद कर दिया गया, ताकि वे मराठी में बातचीत ना कर सकें।
5. पाकिस्तान ने बिना भारतीय उच्चायुक्त को बताए कुलभूषण की मां और पत्नी को पिछले दरवाजे से ले गए और कपड़े बदलवा दिए, ऐसा इसलिए किया गया जिससे कपड़े बदलवाने की खबर भारतीय उच्चायुक्त ना हो पाए।
6- पाकिस्तान के अधिकारियों ने कुलभूषण की मां और पत्नी की मुलाकात बिना भारतीय उच्चायुक्त की उपस्थिति में शुरु करवा दी। जबकि पहले तय हुआ था कि मुलाकात के वक्त भारतीय उच्चायुक्त मौके पर मौजूद रहेंगे।

मुलाकात के बाद बार-बार मांगने पर नहीं लौटाई चप्पल
7. पाकिस्तानी अधिकारियों ने मुलाकात से लौटते समय कार को रोककर रखा गया ताकि कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ मीडिया बेहूदा सवाल पूछकर बेइज्जत कर सके।
8. कुलभूषण से मुलाकात के पहले उनकी पत्नी और मां के जूते और चप्पल उतरवा दी गई। मुलाकात के बाद बार-बार मांगने पर लौटाए नहीं गए। बाद में पाकिस्तान का बयान आया कि जूतों में चिप और कैमरे थे।












Click it and Unblock the Notifications