पाक की नापाक हरकत से कुलभूषण जाधव पर ICJ में मजबूत हुआ भारत का केस

Recommended Video

      Kulbhushan Jadhav का Case हुआ ICJ में मजबूत, Pakistan अब पछताएगा | वनइंडिया हिन्दी

      नई दिल्लीः हाल ही पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी पाकिस्तान में गई, जहां उनके परिवार के साथ बुरा बर्ताव हुआ, इससे पूरा देश रोष में है। गुरुवार को इस मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बयान भी दिया और पाकिस्तान की कड़ी आलोचना दी। वहीं केस को करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ की गई हरकत के कारण इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत का केस मजबूत हो सकता है।

      वियना कन्वेंशन के आधार पर मजबूत होगा भारत का केस

      वियना कन्वेंशन के आधार पर मजबूत होगा भारत का केस

      जानकारों का कहना है कि पहले कुलभूषण के मामले पर पाकिस्तान ने किसी से भी न मिलने की बात की थी, लेकिन बाद में वो इससे पीछे हटा और उसने कुलभूषण के परिवार को मिलने का वक्त दिया। इस पर भारत ICJ) के लिए तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि वियना कन्वेंशन के आधार पर भारत का केस मजबूत होगा।

      केस लड़ने के लिए कानूनी मदद भी मिलेगी !

      केस लड़ने के लिए कानूनी मदद भी मिलेगी !

      सूत्रों की मानें तो राजयनिक पहुंच का एक पहलू ये है कि जब किसी को व्यक्तिगत या कानूनी मदद मिलती है तो लड़ने के लिए कानूनी मदद भी मिलेगी। हालांकि पाकिस्तान के मिलिट्री कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी सहायता निरर्थक हो जाती है। इस पूरे मामले पर नजर रखने वाले सुशांत सरीन का कहना है कि अगर पाकिस्तान सोचता है कि कुलभूषण के परिवार से मुलाकात ICJ में उसकी मदद करेगी तो यह संभव नहीं हो सकता।

      पाकिस्तान के लिए कमजोर है ये कड़ी

      पाकिस्तान के लिए कमजोर है ये कड़ी

      इस केस को करीब से जानने वालों का कहना है कि पाकिस्तान वकीलों की नहीं सुन रहा है। सूत्रों का कहना है कि जब जासूस किसी देश में स्थानीय मदद करता है तो वो स्थानीय मदद के बिना ऐसा नहीं कर सकता है। अभी तक पाकिस्तान ने सुनवाई के दौरान किसी भी ऐसे व्यक्ति को पेश नहीं किया है तो जाधव के स्थानीय संपर्क वाला है। ये वो कड़ी है जो पाकिस्तान के केस को कमजोर कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+