BRS भारत की मजबूत पार्टी के रूप मे उभर रही, किसी की बी-टीम होने का सवाल ही नहीं: केटीआर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दल लगातार राज्य के सत्तारूढ़ दल बीआरएस पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा है कि बीआरएस को किसी दल के सहारे की जरूरत नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों को बौद्धिक रूप से दिलावालिया बताते हुए कहा कि कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस और भाजपा दोनों को निशाने पर लेते हुए बीआरएस नेता ने कहा कि जनता इन दोनों दलों को क्यों वोट दे, जब इन्होंने आजादी के बाद तेलंगाना को नजरअंदाज कर दिया था।

तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर इन दिनों भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इस हफ्ते बुधवार (11 अक्टूबर) को तेलंगाना भवन में बीआरएस नेता देवरकोंडा निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के 60 वर्षों में तेलंगाना के लोगों के हितों कि उपेक्षा की। पूरे 6 दशक तक यहां की जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित थी। सुरक्षित पेयजल समस्या और बिजली संकट ने तेलंगाना में कृषि क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया। केटीआर ने दावे के साथ कहा कि तेलंगाना ने कांग्रेस को 11 बार सरकार बनाने का मौका दिया। इसके बावजूद पार्टी की सरकार लोगों की सेवा करने में विफल साबित हुई।

KTR over BJP Congress

देवरकोंडा में केटी रामा राव ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए वैकल्पिक ताकत के रूप में उभर रही है। ऐसे में बीआरएस के किसी की बी टीम होने का सवाल ही नहीं उठता। दरअसल केटीआर कांग्रेस और भाजपा की ओर बीआरएस को बी- टीम कहे जाने और केसीआर सरकार पर लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे। केटीआर ने कहा कि विपक्षी दलों के पास चुनाव में लड़ने के लिए अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसीलिए ऐसी बातें की जा रही हैं।

टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी को निशाने पर लेते हुए बड़ा आरोप लगाया। केटीआर ने दावा किया कि कांग्रेस कैंडिडेट्स को टिकट के बदले टीपीसीसी प्रमुख मोटी रकम वसूल रहे हैं। सीटें बेंची जा रही हैं। रेवंत रेड्डी को अब रेट-एंथा रेड्डी के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह ऐसा करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+