KTR बोले- जरूरत पड़ी तो चुनाव के बाद तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग को नया स्‍वरूप दिया जाएगा

तेलंगाना चुनाव से पहले मार्कफेड मैदान में प्रजा आशीर्वाद सभा को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने संबोधित किया। केसीआर ने कहा चुनावों के बाद अगर जरूरत पड़ी तो तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) को नया स्वरूप दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि रिक्तियां भरने के लिए नौकरी कैलेंडर हर साल जारी किए जाएंगे।

KCR

केसीआर ने प्रजा आर्शीवाद सभा में जुटे लोगों को बताया पिछले साढ़े नौ साल में तेलंगाना में बीआरएस सरकार ने 2.20 लाख नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी की जिनमें से 1.30 लाख रिक्तियां पहले ही भरी जा चुकी हैं और शेष रिक्तियां कुछ समय में भर दी जाएगाी ।

इसके साथ केसीआर ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में करीमनगर क्षेत्र से एक बार फिर विधायक गंगुला कमलाकर की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

इसके साथ ही केटी रामा राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के तेलंगाना के चुनावी दौरे को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि वो दोनों तेलंगाना के युवाओं को भड़काने के इरादे से राज्‍य आ रहे हैं।

केसीआर ने जतना से अपील की कि वे मगरमच्‍छ के आंसुओं में ना फंसे, समझदार से सोचें और बीआरएस को वोट दें। अगर कांग्रेस या भाजपा सत्ता में आई तो तेलंगाना 50 साल पीछे चला जाएगा और विकास से वंचित हो जाएगा।

भाजपा सांसद बंदी संजय के कामकाज पर केसीआर ने सवाल किया कि सांसद ने करीमनगर के लिए क्या किया। केसीआर ने कहा उनके क्षेत्र को आज तक एक शैक्षणिक संस्थान नहीं मिला और न ही उन्होंने एक भी मंदिर का निर्माण कराया।"

उन्‍होंने भाजपा सांसद बंदी पर कटाक्ष करते हुए कहा नफ़रत फैलाने वाले भाषणों के साथ, सांप्रदायिक मतभेद पैदा करके भाजपा नेता चुनाव के दौरान वोट बंटोरने की कोशिश करते हैं, इसके विपरीत बीआरएस जातिगत राजनीति से बिलकुल दूर रहती है।
केसीआर ने कटाक्ष करते हुए कहा जिन लोगों के जनधन खाते में 15 लाख रुपये आए हैं, वे बीजेपी को वोट दे सकते हैं। जिसने भी रायथु बंधु से धन प्राप्त किया उसने बीआरएस को वोट दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने तेलंगाना की जनता से आह्वान किया कि अगर तेलंगाना का हित चाहते हैं और खुशहाल राज्‍य चाहते हैं तो बीआरएस की सरकार बनवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+