केटी रामाराव की तेलंगाना सरकार से अपील, 'प्रजा पालन डेटा को रखें सुरक्षित'

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने मंगलवार को राज्य सरकार से प्रजा पालन एप्लिकेशन में लोगों द्वारा शेयर किए गए गोपनीय डेटा को साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से रोकने के लिए उचित सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

केटीआर ने कहा कि, 'मैं कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा प्रजा पालन एप्लीकेशन के लापरवाही से उपयोग किए जाने के कई वीडियो देख रहा हूं और संबंधित नागरिकों से सुन रहा हूं। उन्होंने कहा कि, इन आवेदन पत्रों में करोड़ों तेलंगाना नागरिकों का संवेदनशील डेटा शामिल है।

KT Rama Rao appeals to Telangana government, Keep Praja Palan data safe

केटीआर ने कहा कि, प्रिय तेलंगाना भाइयों और बहनों, अगर कोई आपको पेंशन या घर या छह में से कोई गारंटी देने के लिए कॉल करता है तो ओटीपी या कोई बैंक विवरण साझा न करें। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क की बातें सुनकर अनावश्यक रूप से पैसे न गंवाएं।

उन्होंने कहा, "चाहे आपने बीआरएस को वोट दिया हो या नहीं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो साइबर अपराध कानून का मसौदा तैयार करने का हिस्सा था - मेरी बात को गंभीरता से लें और साइबर अपराधियों के शिकार न बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+