KSRTC Strike: कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोग परेशान, जानिए अब तक के अपडेट
KSRTC Strike: आज सुबह 6 बजे से कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कीहै। जिससे आम जनजवीन पर काफी असर पड़ा है। बस चालकों और परिचालकों की इस हड़ताल के कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से बेंगलुरु और हुब्बली जैसे बड़े शहरों में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

क्या है हड़ताल की वजह? (KSRTC Strike)
कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन पुनरीक्षण, काम के घंटों में कटौती, और बेहतर सेवा शर्तों की मांग कर रहे हैं। सरकार से कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस समाधान न निकलने के कारण उन्होंने हड़ताल का रास्ता अपनाया है। यूनियन नेताओं का दावा है कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती।
वेतन का भुगतान और 15% वेतन वृद्धि की मांग
कर्मचारी अपनी 12-सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें सबसे प्रमुख 38 महीने के बकाया वेतन का भुगतान और 15% वेतन वृद्धि शामिल है। राज्य के चारों सड़क परिवहन निगमों (KSRTC, BMTC, NWKRTC और KKRTC) के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए इस राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल हुए हैं।
बस ना चलने की वजह से यात्री परेशान
ANI से बात करते हुए एक यात्री ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा, 'हम यहां पिछले एक घंटे से हैं... हमें अभी भी नहीं पता कि बस आएगी या नहीं... इससे बहुत असुविधा हुई है क्योंकि इसकी योजना ठीक से नहीं बनाई गई थी। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर लिए थे, उन्हें कोई अन्य विकल्प नहीं दिया गया है। यहाँ तक कि अधिकारी भी बेखबर हैं।'
राज्यभर में बस सेवाएं ठप
केएसआरटीसी, बीएमटीसी (BMTC), एनडब्ल्यूकेआरटीसी (NWKRTC) और केएसईआरटीसी (KKRTC) की हजारों बसें आज सुबह से डिपो में खड़ी हैं। बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा है और हजारों यात्री परेशान घूमते नजर आए। रोजमर्रा के कामकाजी लोगों, छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई हुई।
बेंगलुरु और हुब्बली सबसे ज्यादा प्रभावित
राजधानी बेंगलुरु में BMTC की अधिकांश बसें सड़कों से नदारद रहीं, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऑटो और कैब सेवाओं की मांग अचानक बढ़ गई, जिससे किराए भी आसमान छूने लगे। हुब्बली में भी NWKRTC की बसें बंद होने से लोगों को वैकल्पिक परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ा।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | People face problems as transport workers of all the four road transport corporations in the state (KSRTC, BMTC, NWKRTC and KKRTC) decided to go on a statewide strike from today to press for their various demands. pic.twitter.com/ufxNImtc3E
— ANI (@ANI) August 5, 2025












Click it and Unblock the Notifications