केआरके ने सलमान खान को बताया बॉलीवुड का गुंडा, बोले- पहले इससे निपटने दो, फिर सबका नंबर आएगा

मुंबई, 03 जून। सलमान खान की फिल्म राधे की समीक्षा के दौरान जिस तरह से कमाल आर खान ने विवादित टिप्पणी की उसके बाद सलमान खान ने केआरके को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। लेकिन अपनी उल जुलूल भाषा की और बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले केआरके ने सलमान खान के नोटिस के बाद खुलेआम उन्हें धमकी दे डाली है। केआरके ने पहले ट्वीट करके लिखा कि बॉलीवुड के गुंडे मुझसे माफी मांग लो नहीं तो तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगा। केआरके के इस ट्वीट के बाद सलमान खान के कई फैंस और उनके समर्थकों ने केआरके को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया तो केआरके ने एक बार फिर से ट्वीट करके सलमान खान को चुनौती दे डाली।

किसी नहीं बख्शूंगा

किसी नहीं बख्शूंगा

केआरके ने ट्वीट करके लिखा, मैंने ना कभी बख्शा है और ना कभी बख्शूंगा। लेकिन ये वक्त गधे, बिल्ली को जवाब देने का नहीं है। पहले मैं इस बॉलीवुड के गुंडे भाई से निपट लूं, फिर एक एक करके सब का नंबर आएगा, बचेगा कोई चिरकुट नहीं। केआरके ने एक और ट्वीट करके लिखा कि अगर मैं हर भौंकने वाले को जवाब दूंगा तो फिर सिर्फ यही करता रहूंगा क्योंकि हर नल्ले को पब्लिसिटी चाहिए। कुछ मीडिया के लोग ऐस लोगों का इंटरव्यू लेने को आतुर हैं जो ब्रांड केआरके के खिलाफ बोलना चाहते हैं।

 केआरके को सुनाई खरी-खोटी

केआरके को सुनाई खरी-खोटी

इससे पहले सलमान खान के समर्थन में उतरे गायक मीका सिंह पर भी केआरके ने तीखा हमला बोला था। केआरके ने मीका को नाक से गाने वाला गायक बताते हुए उनपर जमकर निशाना साधा और खूब खरी खोटी सुनाई। केआरके ने ट्वीट करके लिखा एक अनपढ़ गंवार इंसान, जिसने कभी स्कूल की शकल नहीं देखी, इतना फड़फड़ा रहा है पब्लिसिटी के लिए, कि पूछो मत! लेकिन मैं इस लुक्खे को भाव देने वाला नहीं हूं! तड़फता रह जाहिल गंवार!

 सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय

बता दें कि कमाल आर खान का यूट्यूब चैनल है जिसपर वह फिल्मों की समीक्षा करते हैं। इस चैनल पर तकरीबन 8 लाख सब्सक्राइबर हैं। ट्विटर और सोशल मीडिया पर वह वह फिल्मों की समीक्षा के वीडियो डालते रहते हैं। उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। यूट्यूब पर चैनल में सफलता मिलने के बाद कमाल आर खान ने केआरके बॉक्स ऑफिस की शुरुआत की, जिसके फिल्मों के बिजनेस और मनोरंजन जगत की खबरें साझा की जाती है। बड़ी बात यह है कि इस वेबसाइट को लॉन्च बिग बी अमिताभ बच्चन ने किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+