केआरके ने पर्ल को बताया 'हवस का पुजारी', कहा- मैं जेल से छूटने के बाद शाइनी से भी मिला था...
केआरके ने कहा- मैं जेल से छूटने के बाद शाइनी से भी मिला था...
मुंबई, 7 जून: ट्विटर पर फिल्मों के रिव्यू करने और उल्टे-सीधे बयान देने के लिए मशहूर कमाल आर खान (केआरके) ने सोमवार को नया दावा किया है। केआरके ने अपने ट्वीट में रेप के आरोप में गिरफ्तार एक्टर पर्ल वी पुरी को समर्थन करने वालों को लताड़ा है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि नौकरानी से रेप के मामले में जेल गए शाइनी आहूजा से भी वो मिले थे। केआरके ने कहा कि अगर शाइनी उनकी बात मानते तो फायदे में रहते।

पर्ल वी पुरी पर बरसे केआरके
रेप आरोपी एक्टर पर्ल वी पुरी का समर्थन कर रहे सितारों को निशाने पर लेते हुए केआरके ने ट्वीट किया है- अगर आप अपने दोस्त हवस का पुजारी को बचाने के लिए 11 साल की बच्ची को झूठा कह रहे हैं तो साफतौर पर आप भी क्रिमिनल हैं। आप सेलिब्रिटी के नाम पर एक बड़े धब्बे की तरह हैं। इसके बाद उन्होंने शाइनी का जिक्र किया है।

मैं शाइनी से दिल्ली के एक होटल में मिला था
केआरके ने लिखा है- रेप के मामले में जब शाइनी आहूजा जेल से छूटे तो मैं उनसे दिल्ली के एक होटल में मिला था। मैं चाहता था कि वे एक डायरेक्टर की फिल्म कर लें। मैंने उनसे कहा कि आपको यह फिल्म करनी चाहिए क्योंकि आपको कोई फिल्म नहीं मिलने वाली है। इस पर उन्होंने कहा कि उनको तो मधुर भंडारकर और महेश भट्ट फिल्म देंगे।

मैंने शाइनी से कहा था कि वो सब झूठ बोल रहे
केआरके लिखते हैं- मैंने शाइनी को फिल्म के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि महेश भट्ट और मधुर भंडारकर ने मुझसे कहा है कि जेल से आने के बाद वो मेरा करियर बढ़ाएंगे। मैंने उनसे कहा कि ये लोग झूठ कह रहे हैं आपका करियर खत्म हो चुका है। आज देखें, शाइनी को अब कोई सीरियल में भी नहीं लेना चाहता। दरअसल दिक्कत यह है कि बॉलीवुड में कोई सच नहीं सुनना चाहता है, बस अपने सपनों की दुनिया में रहता है।












Click it and Unblock the Notifications